‘हम फिल्म स्टार नहीं हैं...’ एयरपोर्ट पर पापराजी से भिड़े रियान पराग, तकिया लिए हुए Video Viral
सोशल मीडिया पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रियान पैपराजी को तस्वीरें खींचने से मना करते दिख रहे हैं.
नई दिल्ली: रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर टॉप 4 में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब टीम को 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है. लेकिन उससे पहले अब टीम के कप्तान रियान पराग की एक वीडियो सामने आई है, जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
दरअसल रियान एयरपोर्ट पर हाथ में तकिया लिए चलते हुए कैमरे में कैद हुए. रियान के दिखते ही पैपराजी कप्तान से तस्वीरें खीचने लगे जिसके बाद उन्होंने पैप से तस्वीरें न खींचने की गुहार लगाई. अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है.
'हम फिल्म स्टार नहीं हैं...'
दरअसल वायरल वीडियो में RR के रियान पराग बाकी राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटरों के साथ एयरपोर्ट के बाहर नजर आ आए, जिनमें वैभव सूर्यवंशी और टीम मैनेजर भी शामिल हैं. वीडियो में कैमरामैन वैभव का नाम पुकारते और उन्हें कैमरे के सामने पोज देने के लिए कहते सुनाई दे रहे हैं.
Also Read
वैभव एयरपोर्ट के बाहर किसी से बात करने में व्यस्त थे, तभी रियान पराग वहां से गुजरते हुए पैपराजी से कहते हैं, 'हम कोई फिल्म स्टार नहीं हैं.' और उन्होंने हाथ से इशारा करते हुए पैप से एयरपोर्ट पर उनकी तस्वीरें न खींचने का अनुरोध भी किया.
हाथ में तकिया लिए दिखे कप्तान
हालांकि, वीडियो का सबसे दिलचस्प हिस्सा यह है कि कप्तान को हवाई अड्डे के बाहर हाथ में तकिया लेकर चलते हुए देखा गया है और सोशल मीडिया उपयोगकर्ता यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि यात्रा के दौरान उन्हें अक्सर तकिया लेकर चलते हुए क्यों देखा जाता है.
27 मई को होगी SRH vs RR में जंग
बता दें IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में RR का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से बुधवार (27 मई) को मुल्लनपुर, न्यू चंडीगढ़ स्थित न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा.
इस मैच में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी और जीतने वाली टीम क्वालीफायर 2 में आगे बढ़ेगी, जहां उसका सामना क्वालीफायर 1 के हारने वाली टीम से होगा.