US Israel Iran War IPL 2026

'मैं रुकने वाला नहीं', Rohit Sharma ने कर दिया बड़ा ऐलान, क्या है अगला टारगेट?

Rohit Sharma: टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा टी20 से रिटायर हो गए हैं. अब उनका फोकस वनडे और टेस्ट पर है. आने वाले साल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है, रोहित इन दोनों ही टूर्नामेंट में खिताब जीतने की तैयारी में हैं. एक ताजा बयान से उन्होंने इशारों ही इशारों में इस बात के संकेत भी दे दिए हैं. जानिए रोहित ने क्या कहा...

Twitter
India Daily Live

Rohit Sharma: रोहित शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल में अपनी कप्तानी में भारत को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और अगले साल पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी जीतना चाहते हैं. 21 अगस्त को जब रोहित मुंबई में हुए 'सिएट क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स 2023-2024' के समारोह में पहुंचे तो उन्होंने दिल की बात बता दी. यहां रोहित ने टी20 विश्व कप 2024 के विनिंग मोमेंट को याद किया और अपनी अपनी कप्तानी पर खुलकर बात की.

'मैं रुकने वाला नहीं हूं'

'सिएट क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स 2023-2024' में रोहित को 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' के पुरस्कार से नवाजा गया. अवॉर्ड लेने के बाद उन्होंने कहा 'जब आपको टाइटल जीतने का स्वाद मिल जाता है, तो आप रुकने का नाम नहीं लेते हैं.'  एक कारण है कि मैने आईपीएल की 5 ट्रॉफी जीती हैं. मैं रुकने वाला नहीं हूं, क्योंकि एक बार, जब आपको मैच जीतने, कप जीतने का स्वाद मिल जाता है, तो आप रुकना नहीं चाहते हैं.'

रोहित की कप्तानी में 17 साल बाद आया खिताब

बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था.. फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को मात देकर 2007 के बाद अपना दूसरा टी20 विश्व कप टाइटल अपने नाम किया था. इसे लेकर रोहित ने कहा 'इस जीत की खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.'