IND vs AFG: रोहित की वापसी पक्की! अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज में हिटमैन बिखेरेंगे जलवा

रिपोर्ट्स आ रही है कि अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए पूर्व विश्व विजेता कप्तान रोहित शर्मा पूरी तरह से फिट हैं. अब वह तीन मैचों की इस सीरीज में हिस्सा ले सकते हैं. 

ANI
Meenu Singh

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैंच में जीत दर्ज करने के बाद अब दोनों टीमें 13 जून वनडे सीरीज में भिड़ेंगी. दोनों टीमों को वनडे सीरीज में लिए आपस में भिड़ना है. लेकिन इस सीरीज से पहले भारतीय टीम में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के खेलने को लेकर संशय बना हुआ था लेकिन अब इस राज पर से पर्दा उठ गया है. अब साफ हो गया है कि रोहित अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते दिखाई देंगे या नहीं. 

रिपोर्ट्स आ रही है कि अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए पूर्व विश्व विजेता कप्तान रोहित शर्मा पूरी तरह से फिट हैं. अब वह तीन मैचों की इस सीरीज में हिस्सा ले सकते हैं. 

रोहित शर्मा का फिटनेस सस्पेंस हुआ खत्म 

दरअसल, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने भारत और अफगानिस्तान के बीच आगामी वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा की फिटनेस को मंजूरी दे दी है. रोहित को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग का शिकार हो गए थे और उन्हें इस शर्त पर वनडे टीम में शामिल किया गया था कि उन्हें बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस साबित करनी होगी. अब उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए मंजूरी मिल गई है.  


 

विराट कोहली हुए सीरीज से बाहर 

हालांकि, इस सीरीज से सबसे फैंस को बड़ा झटका भी लगा है. फैंस के चहेते विराट कोहली इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. दरअसल कोहली IPL 2026 के फाइनल के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण बाहर हुए हैं. मुख्य सेलेक्टर्स ने पुष्टि की है कि कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है. 

IND vs AFG ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल , श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे

IND vs AFG 2026 सीरीज का शेड्यूल

पहला ODI- 13 जून, दोपहर 1:30 बजे, धर्मशाला 
दूसरा ODI- 17 जून, दोपहर 1:30 बजे, लखनऊ
तीसरा ODI- 20 जून, दोपहर 1:30 बजे, चेन्नई