IPL 2026

रियान पराग पर गिरी गाज! RR के ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते पकड़े गए कप्तान, 4-5 मैच के लिए हो सकते हैं बैन

मंगलवार को महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को वेपिंग करते हुए दिखाया गया है. अब रिपोर्ट्स आ रही है कि बीसीसीआई जल्द ही इस पर एक्शन ले सकती है. 

ANI
Meenu Singh

नई दिल्ली: बीती शाम राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार रही है क्योंकि मंगलवार की शाम रियान पराग की कप्तानी वाली टीम ने इस सीजन अब तक अपराजित रही पंजाब किंग्स को हराकर उनकी जीत की लय को तोड़ दिया है. लेकिन इसी बीच कप्तान रियान पराग के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है.

हाल ही में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए आईपीएल मैच का एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. मंगलवार को महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को वेपिंग करते हुए दिखाया गया है. अब रिपोर्ट्स आ रही है कि बीसीसीआई जल्द ही इस पर एक्शन ले सकती है. 

मैच के दौरान ई सिगरेट पीते नजर आए रियान पराग

कल नई चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया. मैच के दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आरआर के कप्तान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में वेपिंग यानी की ई सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं. कैमरे में कैद हुए इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है. वीडियो की साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कप्तान अपने साथियों ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल के साथ बैठे हुए थे.

वीडियो में वह वेप पकड़े हुए थे, उसका धुआं अंदर लेते हुए और ड्रेसिंग रूम में धुआं छोड़ते हुए दिखाया गया है. जैसे ही वीडियो ऑनलाइन सामने आया, नेटिजन्स ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, और कई लोगों ने पराग की इस हरकत पर सवाल उठाए. बता दें भारत में 'इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम' (PECA), 2019 के तहत वेपिंग (ई-सिगरेट) पर प्रतिबंधित है.

BCCI ले सकती है एक्शन

वीडियो के सामने आते ही कुछ विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि IPL गवर्निंग काउंसिल बहुत जल्द रियान पराग को कारण बताओ नोटिस जारी करने वाली है. BCCI भी इस स्थिति की गंभीरता पर नजर बनाए हुए है. 

सूत्रों के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान को कोई बड़ी सजा सुनाई जा सकती है. उन्हें कम से कम चार से पांच मैचों के लिए बैन किया जा सकता है और साथ ही भारी जुर्माना लगाने की भी आशंका है.