T20 WC 2026 के बीच क्रिकेटर रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़! ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में पिता का निधन
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया. मिल रही जानकारी के मुताबिक उन्होंने ग्रेटर नोएडा के स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली.
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का आज निधन हो गया. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में अपनी अंतिम सांस ली. मिल रही जानकारी के मुताबिक उनके पिता स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत ज्यादा गंभीर थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
रिंकू सिंह भारतीय टीम के होनहार खिलाड़ी है. पिता की बिगड़ती तबीयत के कारण उन्हें टी-20 विश्वकप के बीच घर लौटना पड़ा. जब रिंकू सिहं को अपने पिता के तबीयत के बारे में पता चला तो उस समय वे चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अभ्यास करने की तैयारी में थे, लेकिन इस खबर के बाद उन्हें तुरंत घर लौटना पड़ा.
पूरे परिवार के लिए करते रहे मेहनत
रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले थे. उनका जीवन काफी संघर्षों से भरा रहा था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अपने बेटा के सक्सेस फुल होने से पहले तक वह घरों में कंधे पर एलपीजी सिलेंडर पहुंचाने का काम करते थे. काफी लंबे समय तक उन्होंने अपने परिवार के गुजारे के लिए काफी मेहनत किया. हालांकि एक वक्त के बाद के बाद उनकी मेहनत रंग लाई, जब उनके बेटे रिंकू सिंह को इंडियन टीम का हिस्सा बनाया गया.
बीच मैच में पिता से मिलने पहुंचे रिंकू सिंह
रिंकू सिंह अपने परिवार वालों के काफी करीब हैं. जब उन्हें पता चला कि उनके पिता की तबीयत ज्यादा खराब है, तो उन्होंने सबकुछ छोड़कर वापस घर आने का फैसला लिया. रिंकू उस टीम का हिस्सा थे, जिसमें इंडियनटीम चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला करने वाली थी. हालांकि वे बस अपने पिता से आखिरी बार मिलकर चेन्नई वापस आ गए थे, लेकिन उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग XI से बाहर कर दिया गया. हालांकि दूसरी पारी में सूर्य कुमार यादव के विकल्प के तौर पर रिंकू सिंह को फील्डिंग के लिए मैदान में उतारा गया था. इस समय रिंकू सिंह और उनके पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. खेल जगत के कई लोगों ने रिंकू सिंह के पिता के निधन पर शोक जताया है.
और पढ़ें
- अफगान के खिलाफ पाकिस्तान का ऑपरेशन 'गजब लिल हक' शुरू, सीमा पर बढ़ते तनाव में 55 लोगों की मौत
- जहरीले पानी के बाद अब इंदौर में जहरीली गैस का तांडव, दम घुटने से 30 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती; इलाके में हड़कंप
- पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ किया 'खुली जंग' का ऐलान, तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा पर निशाना!