menu-icon
India Daily

'फर्ज सबसे आगे...', टी20 विश्व कप जीतने के बाद पिता को याद कर इमोशनल हुए रिंकू सिंह, लिखा भावुक पोस्ट

भारत के क्रिकेटर रिंकू सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद अपने दिवंगत पिता को भावुक श्रद्धांजलि दी. उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी सफलता के क्षण में पिता की कमी उन्हें हर पल महसूस हो रही है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
'फर्ज सबसे आगे...', टी20 विश्व कप जीतने के बाद पिता को याद कर इमोशनल हुए रिंकू सिंह, लिखा भावुक पोस्ट

नई दिल्ली: भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद जहां पूरे देश में जश्न का माहौल था, वहीं टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह के लिए यह पल खुशी और दर्द दोनों लेकर आया. टूर्नामेंट के दौरान ही उनके पिता खानचंद सिंह का कैंसर से निधन हो गया था. आपको बता दें कि भारत तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाला पहला देश बना है. 

खिताब जीतने के बाद रिंकू ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश लिखकर अपने पिता को याद किया. उन्होंने बताया कि उनकी सफलता के पीछे पिता की मेहनत, विश्वास और सीख का बहुत बड़ा योगदान रहा है.

पिता की याद में भावुक संदेश

रिंकू सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं निकले. मुझे नहीं पता आगे की जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी. पर मुझे हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी. रिंकू सिंह ने आगे लिखा कि आपने सिखाया था कि फर्ज सबसे आगे है, तो मैदान पर बस आपका सपना पूरा करने की कोशिश कर रहा था. अब आपका सपना पूरा हो गया है. तो बस यहीं लगता है कि काश आप मेरे पास होते. हर छोटी बड़ी खुशी में आपकी कमी खलेगी. बहुत मिस करुंगा आपको पापा... बहुत ज्यादा. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

कैंसर से पीड़ित थे खानचंद्र सिंह

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का हाल ही में निधन हो गया था. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ  हॉस्पिटल में अपनी अंतिम सांस लीथी. जानकारी के मुताबिक, उनके पिता स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत ज्यादा गंभीर थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

 उनकी मेहनत रंग लाई

रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले थे. उनका जीवन काफी संघर्षों से भरा रहा था. रिपोर्ट के मुताबिक, अपने बेटा के सक्सेस फुल होने से पहले तक वह घरों में कंधे पर एलपीजी सिलेंडर पहुंचाने का काम करते थे. काफी लंबे समय तक उन्होंने अपने परिवार के गुजारे के लिए काफी मेहनत की. हालांकि, एक वक्त के बाद के बाद उनकी मेहनत रंग लाई, जब उनके बेटे रिंकू सिंह को इंडियन टीम का हिस्सा बनाया गया.