IPL 2026, RCB vs SRH, Live Streaming: कहां और कैसे देखें IPL 2026 का ओपनिंग मैच
आज IPL के 19वें संस्करण का ओपनिंग मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है. फैंस को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इस मैच में वह अपने चहेते विराट कोहली को लंबे समय के बाद मैदान पर खेलते देख पाएंगे.
बेंगलुरु: IPL के 19वें संस्करण का अभियान आज से शुरु होने वाला है. लीग का पहला मैच गत वर्ष की चैंपियन RCB vs SRH के बीच होना है. करीब 10 महीने बाद आरसीबी के होम ग्राउंड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई मुकाबला होने जा रहा है. फैंस इस मैच के लिए काफी उत्साहित हैं क्योंकि लंबे अरसे के बाद वह अपने चहेते विराट कोहली को एक बार फिर से मैदान पर खेलते देख पाएंगे.
आरसीबी इस सीजन भी पिछले साल की रणनीति और उत्साह के साथ मैदान पर उतरेगी तो वहीं पिछले साल लीग स्टेज से ही बाहर होने वाली एसआरएच इस साल वापसी करने का पूरा प्रयास करेगी. लेकिन उससे पहले अब सवाल यह है कि फैंस इस मैच को कब, कहां और कितने बजे देख सकते हैं.
RCB vs SRH के बीच मैच कब खेला जाएगा?
RCB vs SRH के बीच आईपीएल 2026 का मैच 28 मार्च, 2026 को खेला जाएगा.
RCB vs SRH के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
RCB vs SRH के बीच IPL 2026 का मैच RCB के होम ग्राउंड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.
RCB vs SRH के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?
RCB vs SRH के बीच आईपीएल 2026 सीजन का पहला मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होने वाला है.
RCB vs SRH के बीच टॉस किस समय होगा?
RCB vs SRH के बीच आईपीएल 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा.
RCB vs SRH मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?
RCB vs SRH के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
RCB vs SRH आईपीएल 2026 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगा?
RCB vs SRH के बीच आईपीएल 2026 का मैच जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
RCB vs SRH स्क्वाड
RCB: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, नुवान तुषारा, मंगेश यादव, रसिख दार स्वप्निल सिंह, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा। कनिष्क चौहान, और अभिनंदन सिंह
SRH: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, ब्रायडन कारसे, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, डेविड पायने (जैक एडवर्ड्स के प्रतिस्थापन), ईशान मलिंगा, क्रेन्स फुलेट्रा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जीशान अंसारी, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, शिवम मावी, प्रफुल्ल हिंगे
और पढ़ें
- IPL 2026, RCB vs SRH: चिन्नास्वामी में आज रात होगा हाई-स्कोरिंग महायुद्ध, हेड टू हेड, मौसम अपडेट, पिच रिपोर्ट- यहां जानें A to Z जानकारी
- IPL 2026: बारिश बनेगी विलेन या मौसम रहेगा साफ? उद्घाटन मैच से पहले जानें Weather Report
- 'मैं उन्हें सलाम करता हूं...', युवराज सिंह के पिता ने धोनी को किया सपोर्ट; रोहित-विराट को लेकर कही ये बात