IPL 2026

RCB vs GT Playing XI: क्वालीफायर 1 में होगी फिल साल्ट की धाकड़ वापसी या वेंकटेश करेंगे ओपनिंग? जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

IPL 2026 के क्वालीफायर-1 में आज धर्मशाला में RCB और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी. आइए जानते हैं कि इस मैच की संभावित प्लेइंग XI क्या होगी.

X
Ashutosh Rai

IPL 2026 में आज का मुकाबला जोरदार होगा. धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दो बार की चैंपियन टीम गुजरात का सामना पिछले साल की ट्रॉफी विनर आरसीबी से होना जा रहा है. दोनों टीमों ने लीग स्टेज में 18-18 अंक अर्जित किए थे. इन अंकों के साथ दोनों ने टॉप 2 में अपना दबदबा बनाए रखा. आईए जानते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI क्या होगी.

आरसीबी के लिए चोटें बनी परेशानी

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने सबसे बड़ी चुनौती खिलाड़ियों की फिटनेस है. इंग्लैंड के ऑलराउंडर जैकब बेथेल चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. वहीं फिल साल्ट की उपलब्धता को लेकर अब भी कोई अपडेट नहीं है. साल्ट उंगली की चोट से जूझ रहे हैं. अगर साल्ट फिट नहीं हो पाते, तो आरसीबी की बल्लेबाजी पर बड़ा असर पड़ेगा. उनको वेंकटेश अय्यर को विराट के साथ ओपनर के तौर पर उतारना होगा.

गुजरात के पास होगी फुल पॉवर

गुजरात टाइटंस के लिए राहत की बात यह है कि टीम का पूरा स्क्वाड फिट है. कप्तान शुभमन गिल के पास अपनी मजबूत प्लेइंग इलेवन उतारने का पूरा विकल्प मौजूद है. साई सुदर्शन और जोस बटलर लगातार शानदार फॉर्म में हैं. वहीं गेंदबाजी में राशिद खान, मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा विपक्षी बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. टीम मैनेजमेंट अपने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतरने की तैयारी में दिख रही हैं. किसी बदलाव की संभावना बेहद कम नजर आ रही है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, रसिक सलाम डार, जोश हेजलवुड

इम्पैक्ट प्लेयरः वेंकटेश अय्यर

गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, मानव सुथार, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

इम्पैक्ट प्लेयरः राहुल तेवतिया