IPL 2026 Final: दूसरी ट्रॉफी के लिए आज RCB vs GT में महायुद्ध, जानें हेड टू हेड; पिच रिपोर्ट और मौसम का मिजाज
31 मई, रविवार को IPL 2026 का फाइनल मुकाबला इस सीजन की सबसे मजबूत टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 07:30 बजे अपना दूसरा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी.
अहमदाबाद: 31 मई, रविवार को IPL 2026 का फाइनल मुकाबला इस सीजन की सबसे मजबूत टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 07:30 बजे अपना दूसरा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. एक हफ्ते के अंदर RCB vs GT दूसरी बार एक-दूसरे के सामने उतर रही हैं. इससे पहले दोनों टीमें क्वालीफायर 1 में भिड़ चुकी हैं जिसमें आरसीबी ने जीटी को करारी शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की थी.
आरसीबी उसी कहानी को दोहराना चाहेगी. हालांकि शुभमन सेना इसके विपरीत क्वालीफायर 1 का बदला लेने के इरादे से आएगी. बता दें इससे दोनों टीमें एक-एक खिताब अपने नाम कर चुकी हैं. तो ऐसे में फैंस इस मुकाबले के लिए बेहद उत्साहित हैं कि कौन सी टीम इस हाई वोल्टेज मुकाबले में बाजी मार पाती है. लेकिन उससे पहले जानते हैं कि अहमदाबाद की पिच किसका साथ देगी साथ ही आज के मैच में मौसम कैसी भूमिका निभाएगी.
RCB vs GT हेड टू हेड
आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस अब तक कुल 9 बार भिड़ चुकी हैं. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. इन 9 मुकाबलों में से 5 में आरसीबी ने बाजी मारी है तो वहीं 4 मैच में गुजरात ने सफलता प्राप्त की है. हालांकि दोनों टीमें पहली फाइनल में भिड़ रही हैं.
पिच रिपोर्ट
अब मैच से पहले नरेंद्र मोदी की पिच रिपोर्ट की बात करें तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए हमेशा से ही अनुकूल रही है और फाइनल में भी इसके अनुकूल रहने की संभावना है.
पिच में काली मिट्टी की तुलना में लाल मिट्टी का अनुपात ज्यादा है, जिससे बल्लेबाजों को अपने शॉट्स खेलने में आसानी होगी. लाल मिट्टी की पिच पर खुलकर शॉट खेलने और सही उछाल मिलने के कारण फैंस यहां पर एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देख सकते हैं.
वेदर रिपोर्ट
Accuweather के अनुसार रविवार को अहमदाबाद का मौसम गर्म रहने वाला है. हालांकि इसके बावजूद फाइनल में कोई बाधा नहीं आएगी. दिन के दौरान तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और शाम को 30 डिग्री से ऊपर बने रहने की संभावना है. साथ ही बता दें मैच को दौरान बारिश की कोई आशंका नहीं है.
RCB vs GT फाइनल की संभावित प्लेइंग XI
RCB फाइनल की संभावित प्लेइंग XI: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल , रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम डार
GT फाइनल की संभावित प्लेइंग XI: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर , जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान , अरशद खान, कैगिसो रबाडा , मोहम्मद सिराज , प्रसिद्ध कृष्णा
और पढ़ें
- IPL 2026 Final: RCB vs GT के बीच होगी दूसरी ट्रॉफी की जंग, फैंस यहां उठा पाएंगे Live Streaming का मजा
- GT vs RCB Final: खिताबी जंग से पहले पिच पर बड़ा 'खेल', जिस विकेट पर हारी थी RCB, उसी पर होगा फाइनल मैच
- 'पूरा सिस्टम एक साइड, हम एक साइड खड़े हैं...', Asian Games 2026 ट्रायल में हार के बाद विनेश फोगट का WFI पर फूटा गुस्सा