RCB vs GT, IPL 2026 Final: महारिकॉर्ड की दहलीज पर रजत पाटीदार! IPL 2026 का खिताब जीतते ही धोनी-रोहित के खास क्लब में होंगे शामिल
RCB के कप्तान रजत पाटीदार के पास IPL में इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. अगर RCB फाइनल मुकाबला जीतने में सफल रहती है, तो पाटीदार लगातार दो IPL खिताब जीतने वाले उन चुनिंदा कप्तानों की सूची में शामिल हो जाएंगे.
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए बेहद खास होने वाला है. आज टीम अपना टाइटल डिफेंड करने के इरादे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर उतरेगी. टीम के कप्तान रजत पाटीदार के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. अगर आरसीबी फाइनल मुकाबला जीतने में सफल रहती है, तो पाटीदार लगातार दो IPL खिताब जीतने वाले उन चुनिंदा कप्तानों की सूची में शामिल हो जाएंगे.
पिछले सीजन आरसीबी ने 18 सालों का सूखा खत्म करके अपना पहला IPL खिताब जीता था और अब टीम दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के बेहद करीब है. ऐसे में फैंस की नजरें भी अपने कप्तान पर टिकी हुई हैं.
महारिकॉर्ड की दहलीज पर रजत पाटीदार
IPL इतिहास में अब तक बहुत कम कप्तान ऐसे रहे हैं जिन्होंने लगातार दो सीजन में अपनी टीम को चैंपियन बनाया है. चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं.
अब रजत पाटीदार के पास इस खास क्लब में शामिल होने का मौका है. अगर वह अपनी टीम को फाइनल में जीत दिला देते हैं, तो वह धोनी और रोहित के बाद लगातार दो IPL ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे कप्तान बन जाएंगे. यह उपलब्धि उनके कप्तानी करियर को नई ऊंचाई दे सकती है.
लगातार 2 ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड
महेंद्र सिंह धोनी- 2010, 2011
रोहित शर्मा- 2019, 2020
रजत पाटीदार- 2025, ?
शानदार प्रदर्शन के दम पर फाइनल में पहुंची RCB
इस सीजन RCB ने शुरुआत से ही बेहतरीन क्रिकेट खेली है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम का प्रदर्शन बेहद संतुलित रहा है. कप्तान रजत पाटीदार ने भी पूरे टूर्नामेंट में टीम का नेतृत्व शानदार तरीके से किया है.
फाइनल से पहले RCB का आत्मविश्वास काफी मजबूत नजर आ रहा है. टीम ने प्लेऑफ में भी दमदार प्रदर्शन किया और खिताब की प्रबल दावेदार बनकर उभरी है. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि RCB एक बार फिर चैंपियन बनने में सफल रहेगी.
और पढ़ें
- दो दिन में तीन बार टूटा 100 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड! PM मोदी ने 'मन की बात' में तारीफ में पढ़े कसीदे
- GT vs RCB, IPL 2026 Final Live: डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु फिर देगी गुजरात को मात या गिल करेंगे पलटवार! फाइनल में प्रिंस बनाम किंग
- स्वर्ण पदक जीतने के दो दिन बाद ही चिराग त्यागी की हत्या, पैरा एथलीट दोस्त ने पुरानी रंजिश में छीन ली जान