'अगर इसी तरह खेले तो ट्रॉफी पक्की...'! पूर्व तेज गेंदबाज ने RCB को बताया सबसे मजबूत दावेदार

क्रिकेट के कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आरसीबी इस आगे भी इसी प्रकार खेलती रही तो वह IPL 2026 की ट्रॉफी बहुत ही आसानी से अपने नाम कर सकती है.

ANI
Meenu Singh

नई दिल्ली: 26 मई की शाम IPL 2026 के लिए बेहद खास होने वाली है, क्योंकि कल लीग को अपना पहला फाइनलिस्ट मिलने वाला है. मंगलवार को धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच पहले क्वालिफायर खेला जाएगा. इसमें जो भी टीम सफलता पूर्वक जीत दर्ज करती है वह सीधा फाइनल में प्रवेश कर लेगी. आरसीबी इस सीजन अपने शानदार प्रदर्शन के कारण अंक तालिका के शीर्ष पर काबिज है. तो ऐसे में बहुत क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आरसीबी ऐसे ही प्रदर्शन करती है तो टीम को लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने से कोई नहीं रोक सकता है. 

टीम संयोजन बना सबसे बड़ी ताकत

आरसीबी के आक्रामक प्रदर्शन के कारण पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज विनय कुमार का मानना है कि अगर टीम इसी लय में खेलती रही, तो इस बार भी उन्हें खिताब जीतने से कोई नहीं रोक सकता है. 

विनय कुमार के अनुसार आरसीबी की सबसे बड़ी सफलता इस बार उसका संतुलित टीम कॉम्बिनेशन रहा है. उन्होंने कहा कि पहले टीम जरूरत से ज्यादा बल्लेबाजों पर निर्भर रहती थी, लेकिन अब गेंदबाजी यूनिट ने भी शानदार योगदान दिया है. जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाजों ने टीम को नई मजबूती दी है.

मिडिल ऑर्डर ने दिया स्थिरता

ये वो आरसीबी नहीं जोकि केवल विराट कोहली की बल्लेबाजी पर ही निर्भर करती थी बल्कि वो आरसीबी जिसका हर खिला़ड़ी क्रीज पर रन बनाकर जाता है. आरसीबी के मध्यक्रम ने भी इस सीजन अहम भूमिका निभाई है. टिम डेविड, जितेश शर्मा और कप्तान रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ियों ने लगातार उपयोगी पारियां खेलकर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला. विनय कुमार का मानना है कि टी20 क्रिकेट में मजबूत मिडिल ऑर्डर किसी भी टीम की सफलता की कुंजी होता है.

गेंदबाजी में दिखा बड़ा बदलाव

आरसीबी की गेंदबाजी इस बार काफी अनुशासित नजर आई. चिन्नास्वामी जैसे बल्लेबाजों के लिए मददगार मैदान पर भी गेंदबाजों ने सही लाइन और लेंथ बनाए रखी. खासकर भुवनेश्वर कुमार ने पावरप्ले में शानदार नियंत्रण दिखाया और विकेट निकालकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई.

भुवनेश्वर की भूमिका अहम

विनय कुमार ने भुवनेश्वर कुमार की खास तौर पर तारीफ की. उन्होंने कहा कि भुवी सिर्फ विकेट लेने वाले गेंदबाज नहीं, बल्कि पूरे बॉलिंग अटैक को दिशा देने वाले खिलाड़ी भी हैं. उनके अनुभव का फायदा युवा गेंदबाजों को भी मिल रहा है.