Budget 2026

'मुझे गुड़गांव का एडम गिलक्रिस्ट कहते हैं लोग', RCB के युवा बैटर का बड़ा बयान

RCB Batsman Anuj Rawat: युवा भारतीय बल्लेबाज अनुज रावत अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट से खुद की तुलना होने को वो बड़े सम्मान की बात मानते हैं.

Twitter
India Daily Live

RCB Batsman Anuj Rawat: आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलने वाले युवा बल्लेबाज अनुज रावत इन दिनों दिल्ली प्रीमियर लीग में जलवा दिखा रहे हैं. वो ईस्ट दिल्ली टीम का हिस्सा हैं और हाल में पुरानी दिल्ली के खिलाफ हुए एक मुकाबले में 66 गेंदों पर 121 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें 6 चौके और 11 छक्के शामिल थे. इस पारी को लेकर उनकी खूब तारीफ हुई. अब वो अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं.

अनुज ने बताया कि जिस तरह से वो चौके-छक्के लगाते हैं, उसे देखते हुए लोग उनकी तुलना एडम गिलक्रिस्ट से करते हैं. उन्हें लोग गुड़गांव का गिलक्रिस्ट कहते हैं. अनुज ने कहा, 'मुझे एडम गिलक्रिस्ट बहुत पसंद हैं. फैंस मुझे गुड़गांव का गिलक्रिस्ट बुलाते हैं और यह मेरे लिए सम्मान की बात है.'

7 मैचों में ठोके इतने रन

दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन में अनुज छाए हुए हैं. वो अब तक 7 मैचों में 157 के स्ट्राइक रेट से 276 रन बना चुके हैं. उनके बल्ले से 17 चौके और 21 छक्के निकले. वो इस सीजन के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी हैं.



आईपीएल 2024 अच्छा नहीं गया था

आईपीएल 2024 में अनुज ज्यादा कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे. 5 मैचों में उन्होंने 98 रन किए थे. अब अगले सीजन के लिए मेगा ऑक्शन होना है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि फ्रेंचाइजी उन्हें रिटने करती है या फिर जाने देती है. अगर वो ऑक्शन में जाते हैं तो कौन सी टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ेगी ये भी देखने वाली बात होगी.