हैदराबाद के तन्मय अग्रवाल ने ठोका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज शतक, जानिए कितनी गेंदों पर खेली ये तूफानी पारी

Ranji Trophy 2024: 26 जनवरी को हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल ने रणजी ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ तूफानी पारी खेली.  सिर्फ 48 ओवर में एक विकेट खोकर हैदराबाद ने 529 रन बनाए, जिसमें अग्रवाल का सबसे बड़ा योगदान था!

Antriksh Singh

Ranji Trophy 2024: 26 जनवरी को हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल ने रणजी ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ तूफानी पारी खेली.  सिर्फ 48 ओवर में एक विकेट खोकर हैदराबाद ने 529 रन बनाए, जिसमें अग्रवाल का सबसे बड़ा योगदान था!

147 गेंदों में 300

उन्होंने केवल 147 गेंदों में 300 रन बनाए! ये प्रथम श्रेणी क्रिकेट का सबसे तेज तिहरा शतक है. ये रिकॉर्ड पहले मार्को मारैस के नाम था. उन्होंने अपने 160 गेंदों के धुआंधार पारी में 33 चौके और 21 छक्के लगाए! यही नहीं, अग्रवाल ने इस पारी में एक दिन में 300 से ज्यादा रन बनाने का रणजी ट्रॉफी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. 

राहुल ने भी तेज पारी खेली

अग्रवाल के बल्ले का साथ देते हुए कप्तान राहुल सिंह ने भी तेजी से 105 गेंदों में 185 रन बनाए.  दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 40.2 ओवर में 449 रनों की विशाल साझेदारी की.

अरुणाचल की हालत खस्ता

इससे पहले अरुणाचल प्रदेश 172 रन पर सिमट गई थी.  अरुणाचल प्रदेश की शुरुआत खराब रही और वो सिर्फ 21 रन पर चार विकेट गंवा चुके थे. चामा मिलिंद और कार्तिकेय काक ने 3-3 विकेट लिए, जबकि टी. नटराजन ने 2 विकेट चटकाए. अरुणाचल प्रदेश की तरफ से सिर्फ डॉरिया ने 97 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका.

दिन के अंत में हैदराबाद को 357 रन की बढ़त हासिल थी.  कुल मिलाकर, हैदराबाद ने पहले दिन का दबदबा बनाया और रिकॉर्ड तोड़ते हुए शानदार जीत की ओर बढ़ रही है!