menu-icon
India Daily

Ranji Trophy 2024: साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक ठोकने वाले संजू को मिली बड़ी जिम्मेदारी

 Sanju Samson: संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे में इंटरनेशनल करियर का पहला शतक ठोका. अब वह रणजी ट्रॉफी में केरल के लिए बल्ले से कमाल करने के लिए तैयार हैं.

Bhoopendra Rai
Edited By: Bhoopendra Rai
Ranji Trophy 2024: साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक ठोकने वाले संजू को मिली बड़ी जिम्मेदारी

हाइलाइट्स

  • संजू सैमसन का घरेलू क्रिकेट करियर बढ़िया रहा है.
  • रणजी ट्रॉफी की शुरुआत 5 जनवरी से होगी.

Sanju Samson: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. वह आगामी रणजी ट्रॉफी 2023-24 (Ranji Trophy 2023-24) संस्करण के पहले दो मुकाबलों के लिए केरल की कप्तानी करते दिखेंगे. सलामी बल्लेबाज रोहन कुनुम्मल को उपकप्तान बनाया गया है. केरल की टीम को अपना पहला मुकाबला उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेलना है, जो 5 जनवरी 2024 को खेला जाएगा.  रणजी ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन करके वह नए साल में होने वाली IND vs AFG T20I सीरीज में भी जगह बनाने की पूरी कोशिश करेंगे. 

संजू सैमसन का घरेलू क्रिकेट करियर

संजू सैमसन का घरेलू क्रिकेट करियर बढ़िया रहा है. वह फर्स्ट क्लास के 58 मैचों की 96 पारियों में 38.71 की औसत से 3446 रन बना चुके हैं. उनके बल्ले से 10 शतक और 15 अर्धशतक निकले हैं.

Samson will not be able to play': Ex-India opener's highlights brutal  reality | Cricket - Hindustan Times

लिस्ट एक करियर

लिस्ट ए करियर में संजू सैमसन ने 128 मैचों कमें 119 परियों में 33.85 की औसत से 3487 रन बनाए हैं. वह इस फॉर्मेट में 3 शतक और 19 अर्धशतक भी जमा चुके हैं. 

संजू सैमसन का इंटरनेशनल करियर

संजू सने भारत के लिए 16 वनडे में 510 जबकि 24 टी20 मैचों में 374 रन बनाए हैं. उन्होंने अब तक टेस्ट में डेब्यू नहीं किया. यह खिलाड़ी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तानी करता है. उन्होंने आईपीएल में कुल 152 मैच खेले और 3888 रन बनाए हैं.

कब से शुरू होगी रणजी ट्रॉफी 2024

रणजी ट्रॉफी की शुरुआत 5 जनवरी से होगी. यह टूर्नामेंट कुल 70 दिनों तक चलेगा, खिताबी मुकाबला  14 मार्च को होना है. 

रणजी ट्रॉफी 2023-24 के लिए केरल टीम का स्क्वाड

संजू सैमसन (कप्तान), रोहन कुन्नूमल (उप-कप्तान), कृष्णा प्रसाद, आनंद कृष्णन, रोहन प्रेम, सचिन बेबी, विष्णु विनोद, अक्षय चंद्रन। श्रेयस गोपाल, जलज सक्सेना। वैशाख चंद्रन, बासिल थम्पी, विश्वेश्वर ए सुरेश, एम डी निधिश, बासिल एन पी, विष्णु राज (विकेटकीपर)