PSL बना 'पेट्रोल शॉर्टेज लीग'! बिना फैंस केवल 2 शहरों होगी पूरी लीग; सोशल मीडिया पर फिर बना PCB का मजाक
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की है कि 26 मार्च से शुरू होने वाला पाकिस्तान सुपर लीग का नया सीजन बंद दरवाजों के पीछे खेला जाएगा. साथ ही, सभी मैच केवल दो ही स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे.
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 से जुड़ी एक बड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. इस फैसले ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बार फिर से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का मजाक बना दिया है. पीसीबी के इस फैसले ने क्रिकेट प्रशंसकों को चौंका दिया है. बता दें टूर्नामेंट अपने तय समय पर तो होगा, लेकिन इस बार मैदानों में दर्शकों की मौजूदगी नहीं होगी लीग बिना दर्शकों के होगा.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की है कि 26 मार्च से शुरू होने वाला पाकिस्तान सुपर लीग का नया सीजन बंद दरवाजों के पीछे खेला जाएगा. साथ ही, सभी मैच केवल दो ही स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे. यह फैसला मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात और देश में पेट्रोल की कमी को देखते हुए लिया गया है. जिस कारण अब फैंस पीसीएल और पासीबी का मजाक उड़ा रहे हैं.
ईंधन संकट बना मुख्य कारण
पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने एएक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बतााय कि पश्चिम एशिया के युद्ध के चलते कई देशों में पेट्रोल की कमी देखी जा रही है, जिसका असर अब पाकिस्तान पर भी पड़ा है. इसी कारण सरकार ने नागरिकों से बाहर आवाजाही सीमित करने की अपील की है.
सरकार ने उठाए कड़े कदम
नकवी ने बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के कड़े निर्देश जारी करते हुए स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद, वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देना और ईद की छुट्टियों को बढ़ा दिया है. इन उपायों का उद्देश्य ईधन की खपत को कम करना है.
बिना दर्शकों के होगा आयोजन
नकवी ने आगे बताया कि सुरक्षा एजेंसियों से परामर्श के बाद, पीएसएल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा, लेकिन मौजूदा संकट के कारण मैच बिना दर्शकों के खेले जाएंगे. साथ ही ओपनिंग सेरेमनी को भी रद्द कर दिया गया है.
सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक
अब पीसीबी के इस फैसले के बाद पीएसएल और पीसीबी का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है. इसी कड़ी में आइसलैंड क्रिकेट ने पीसीबी पर व्यंग्य करते हुए लीग को 'पेट्रोल शॉर्टेज लीग' तक कह दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.