क्या 3 महीने में ही टूट जाएगी पृथ्वी शॉ की सगाई? मंगेतर आकृति अग्रवाल के सोशल मीडिया पोस्ट ने उठाए कई सवाल
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल की एक रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है.
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ एक बार फिर क्रिकेट नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल की सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया गया है लेकिन ऐसा लग रहा की पृथ्वी शॉ की जिंदगी में एक और बार उथल-पुथल मचने वाली है.
रहस्यमयी पोस्ट ने बढ़ाई चर्चाएं
पृथ्वी शॉ की मंगेतर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा पोस्ट साझा किया. उन्होंने लिखा कि उन्हें कई बार धोखा मिला लेकिन उन्होंने कभी कुछ नहीं कहा. इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट में दावा किया कि लोगों ने जो भी अफवाहें सुनी हैं, वे सब सच हैं. हालांकि उन्होंने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिखा. कुछ समय बाद उन्होंने पहला पोस्ट हटा भी दिया. इसके बावजूद स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गए और फैंस ने इसे पृथ्वी शॉ से जोड़कर देखना शुरू कर दिया.
क्या टूट जाएगा रिश्ता?
मार्च 2026 में पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने सगाई की थी. दोनों की तस्वीरें उस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं. आकृति ने पृथ्वी शॉ को अभी तक इंस्टाग्राम पर अनफॉलो नहीं किया है. उनकी सगाई से जुड़ी तस्वीरें भी अब तक सोशल मीडिया प्रोफाइल पर मौजूद हैं. यही वजह है कि कई लोग इसे केवल भावनात्मक पोस्ट मान रहे हैं. वहीं कुछ इसे रिश्ते में आई परेशानी से जोड़ रहे हैं. आकृति एक अभिनेत्री और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं. उन्हें कई मौकों पर पृथ्वी शॉ के साथ कार्यक्रमों में भी देखा गया है.
Also Read
- Women's T20 World Cup Final, England vs Australia Live Score: इतिहास रचने उतरेगी इंग्लैंड, 7वें खिताब पर ऑस्ट्रेलिया की नजरें
- RONALDO VS YAMAL: दो युगों की लड़ाई में किसकी होगी जीत? रोनाल्डो के आखिरी सपने के आगे 'अजेय' स्पेन की फौलादी दीवार
- Women's T20 World Cup Final 2026: इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया मैच में किसका देगा साथ लॉर्ड्स की पिच? जानिए संभावित Playing XI
क्रिकेट में वापसी पर पृथ्वी का फोकस
इन चर्चाओं के बीच पृथ्वी शॉ अपने क्रिकेट करियर को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश में जुटे हैं. आईपीएल 2026 में वह दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. खराब फिटनेस और लगातार गिरते प्रदर्शन ने उनके करियर को प्रभावित किया है. हाल ही में एक इंटरव्यू में पृथ्वी ने कहा कि भारत के लिए दोबारा खेलना उनका सबसे बड़ा लक्ष्य है. उन्होंने बताया कि पिछले साल उन्होंने मानसिक रूप से खुद को मजबूत करने के लिए थोड़ा समय लिया और अब पहले से ज्यादा मेहनत कर रहे हैं.