menu-icon
India Daily

LIVE Women's T20 World Cup Final, England vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट हराया, 7वीं बार विश्व विजेता बनी

महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा महा-मुकाबला आज लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है. यहां मेजबान इंग्लैंड और छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम आमने-सामने हैं. इंग्लैंड की टीम अपने घर में अजेय रहने के रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए दूसरी बार चैंपियन बनने के इरादे से उतरी है. वहीं कंगारू टीम सातवीं बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाकर अपना दबदबा कायम रखना चाहती है.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
Women's T20 World Cup Final, England vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट हराया, 7वीं बार विश्व विजेता बनी
Courtesy: AI

Women's T20 World Cup 2026 Final LIVE: महिला टी20 क्रिकेट का सिकंदर कौन बनेगा, इसका फैसला आज लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर होने जा रहा है. आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने हैं. लॉर्ड्स का मैदान करीब 31,180 दर्शकों से पूरी तरह पैक रहने की उम्मीद है, जहां घरेलू फैंस इंग्लैंड को चीयर करने के लिए बेताब हैं. मेजबान इंग्लैंड का अपने घर में वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. टीम ने अब तक घरेलू सरजमीं पर खेले गए सभी चारों वर्ल्ड कप जीते हैं और वे कभी भी अपने घर में कोई वर्ल्ड कप नहीं हारी हैं. इंग्लैंड ने 2009 में लॉर्ड्स के इसी मैदान पर अपना पहला और एकमात्र टी20 वर्ल्ड कप जीता था. दूसरी तरफ खड़ी है छह बार की डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, जिसने 2010 से लेकर 2023 तक इस टूर्नामेंट पर पूरी तरह राज किया है. दोनों टीमें इससे पहले 2012, 2014 और 2018 के फाइनल में भी भिड़ चुकी हैं.

11:24:25 PM

7वीं बार विश्व विजेता बनी ऑस्ट्रेलिया

महिला टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर 7वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 151 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर 17.1 ओवल में हासिल कर लिया.

11:00:58 PM

ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा

ऑस्ट्रेलिया को फोएबे लिचफील्ड के रूप में दूसरा झटका लगा है. लिचफील्ड शानदार बल्लेबाजी कर रही थीं और अर्धशतक लगाने के करीब थीं लेकिन वह ऐसा करने से चूक गईं. चार्ली डीन ने उन्हें आउट कर मूनी के साथ साझेदारी को तोड़ा. लिचफील्ड 35 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 48 रन बनाकर आउट हुईं.

10:54:53 PM

ऑस्ट्रेलिया ने 100 का आंकड़ा किया पार

इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार चला गया है.

10:35:10 PM

पावरप्ले में ऑस्ट्रेलिया ने की दमदार बैटिंग

पावरप्ले में ऑस्ट्रेलिया ने दमदार बैटिंग की है. 6 ओवर की समाप्ति पर टीम का स्कोर 61 रन 1 विकेट के नुकसान पर है.
 

10:10:35 PM

ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका

ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया बॉल 6 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गई हैं. टीम का स्कोर 2 ओवर में 21 रन है.
 

09:47:39 PM

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 151 रनों का लक्ष्य

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 151 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम निर्धारित 20 ओवर में 150 रन बना सकी. सिवर ब्रंट ने 58 और कैंप ने 44 रन बनाए.

09:35:29 PM

ब्रंट का अर्धशतक

इंग्लैंड की कप्तान सिवर ब्रंट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में अर्धशतक जड़ दिया है.

09:21:17 PM

इंग्लैंड को चौथा विकेट गिरा

किम गार्थ ने हीथर नाइट को आउट कर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया. नाइट छह गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुईं. इंग्लैंड को अब आक्रमक क्रिकेट खेलने की जरूरत है.

09:17:15 PM

इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने क्रिप्सी को बोल्ड कर दिया. इंग्लैंड का तीन विकेट के नुकसान पर 67 रन का स्कोर है. क्रिप्सी 20 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटीं.

08:35:12 PM

इंग्लैंड का गिरा दूसरा विकेट

इंग्लैंड की खराब शुरुआत हुई है. फाइनल मुकाबले में टीम ने पांच ओवर में सिर्फ 33 रन बनाए हैं और दूसरे बल्लेबाज को भी खो दिया. मैच में वापसी के लिए अब संभलकर खेलना होगा.

08:30:06 PM

चार ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर

चार ओवर के बाद इंग्लैंड ने 20 रन पर एक विकेट बनाया है. सिवर ब्रंट क्रीज पर मौजूद हैं.

08:16:13 PM

इंग्लैंड को लगा पहला झटका

दूसरे ओवर में 7 रन के स्कोर पर इंग्लैंड को पहला झटका लगा है. हैमिल्टन ने जोन्स को शॉर्ट थर्डमैन के हाथों कैच आउट कराया है. जोन्स 6 गेंदों में 6 रन बनाकर पवेलियन लौटीं.

08:04:59 PM

दोनों टीम की प्लेइंग XI

ENG प्लेइंग XI: डैनी वायट-हॉज, एमी जोन्स, नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), ऐलिस कैपसी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्सी स्मिथ, लॉरेन बेल.

AUS प्लेइंग XI: बेथ मूनी, जॉर्जिया वोल, फ़ोबे लिचफ़ील्ड, एलिस पेरी, ऐश गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स, किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन.

08:03:51 PM

ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया है. सबसे अच्छी बात ये है कि एलिस पेरी भी खेलने के लिए फिट हैं.

07:30:49 PM

आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है!

आज हम महिला टी20 वर्ल्ड कप के आखिरी और सबसे बड़े मोड़ पर खड़े हैं. लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर कुछ ही देर में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महाशक्तियां खुद को दुनिया का सिकंदर साबित करने उतरेंगी. पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहिए!