menu-icon
India Daily

CSK vs SRH: 'मैच जल्दी खत्म करो, Baby आने वाला है...', क्या धोनी फिर से बनेंगे पापा?

SRH vs CSK: सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम IPL 2024 की प्वाइंट टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है.

India Daily Live
CSK vs SRH: 'मैच जल्दी खत्म करो, Baby आने वाला है...', क्या धोनी फिर से बनेंगे पापा?
Courtesy: Sakshi Dhoni Instagram

IPL में सारी टीमों के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करती आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के सामने पस्त नजर आई. 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी SRH की धीमी बैटिंग और गिरते विकेट्स के बीच एक बुआ की अपील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. यह अपील कहीं और से नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी के इंस्टाग्राम से की गई थी. इस पोस्ट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि साक्षी धोनी एक बार फिर प्रेगनेंट हैं और उनका दूसरा बेबी आने वाला है. 

212 रनों के पहाड़ का पीछा कर रही SRH शुरू से ही लड़खड़ा रही थी. आखिर में वह 134 रन पर ही ऑलआउट भी हो गई और उसे बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा. इस बीच साक्षी की इंस्टाग्राम स्टोरी ने सबका ध्यान खींच लिया. मैच के दौरान अपनी सहेलियों के साथ स्टेडियम में मौजूद साक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई फोटो अपलोड कीं. एक स्टोरी में लिखा गया, 'CSK वालो प्लीज गेम को थोड़ा जल्दी खत्म करो, बच्चा आने वाला है. दर्द शुरू हो गया है.' इसमें यह भी लिखा गया था कि यह अनुरोध होने वाली बुआ की ओर से है.

 Sakshi Insta Story
Sakshi Insta Story Sakshi Insta Story

कौन है प्रेगनेंट?

हालांकि, इस पोस्ट से यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि प्रेगनेंट कौन है. कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी की वाइफ साक्षी प्रेगनेंट हैं और जीवा का भाई या बहन आने वाला है. वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि साक्षी ने यह पोस्ट अपनी किसी सहेली के लिए किया है. मैच के दौरान साक्षी के साथ पूर्णा पटेल, उत्कर्षा पवार गायकवाड़ और मिताली पारुलकर भी मौजूद थीं. ऐसे में हो सकता है कि इनमें से कोई प्रेगनेंट हो और उसकी टांग खींचने के लिए यह पोस्ट खुद साक्षी ने ही कर दिया हो.

बता दें कि आईपीएल में लगातार दो मैच हार चुकी CSK ने हैदराबाद को हराकर उसके विजय अभियान को पीछे धकेल दिया है. हैदराबाद को तगड़े मार्जिन से हराने के बाद CSK नंबर तीन पर पहुंच गई है. अब पांच टीमें ऐसी हो गई हैं जिनके 10 अंक हैं. इस हालात में प्लेऑफ्स में पहुंचने की जंग और रोचक होने वाली है.