IPL 2026 की ट्रॉफी जीतकर साल्ट-सुयश ने रचा इतिहास, रोहित और धोनी को भी छोड़ दिया पीछे
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फिल साल्ट और सुयश शर्मा ने IPL 2026 का खिताब जीतते ही इतिहास रच दिया. उन्होंने ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जो आरसीबी के अन्य खिलाड़ी दो बार ट्रॉफी जीत कर भी नहीं कर पाए.
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ टीम के दो खिलाड़ी फिल साल्ट और सुयश शर्मा ने इतिहास रच दिया. IPL इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी भी इस खास उपलब्धि की लिस्ट में शामिल नहीं हैं. दोनों खिलाड़ियों ने लगातार तीसरी बार चैंपियन टीम का हिस्सा बनने का कारनामा किया.
तीन खिताब जीतने का अनोखा कारनामा
फिल साल्ट और सुयश शर्मा ने IPL में लगातार तीन सीजन ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा बनकर नया इतिहास रचा है. लगातार तीन सीजन विजेता टीम में बने रहना बेहद मुश्किल माना जाता है.
- 2024(KKR)
- 2025 (RCB)
- 2026 (RCB)
कोलकाता से बेंगलुरु तक का सफल सफर
इस उपलब्धि की शुरुआत IPL 2024 में हुई थी. दोनों खिलाड़ी कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे और टीम ने खिताब जीता था. इसके बाद IPL 2025 से दोनों खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जुड़ गए. बेंगलुरु ने 2025 में ट्रॉफी जीतकर लंबे इंतजार को खत्म किया और फिर 2026 में भी खिताब बचाने में सफल रही. इस तरह साल्ट और सुयश लगातार तीन विजेता टीमों के सदस्य बने रहे.
Also Read
रोहित और धोनी भी नहीं कर पाए ये कारनामा
रोहित शर्मा के नाम IPL में सबसे ज्यादा ट्रॉफियां जीतने का रिकॉर्ड है. वहीं महेंद्र सिंह धोनी भी पांच बार चैंपियन टीम का हिस्सा रहे हैं. हालांकि दोनों दिग्गजों ने कभी लगातार तीन सीजन चैंपियन टीम का हिस्सा बनने की उपलब्धि हासिल नहीं की. यही कारण है कि साल्ट और सुयश का रिकॉर्ड अलग पहचान रखता है.
कर्ण शर्मा के बाद दूसरी जोड़ी
इससे पहले IPL में ऐसा कारनामा भारतीय स्पिनर कर्ण शर्मा ने किया था. उन्होंने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद, 2017 में मुंबई इंडियंस और 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ लगातार तीन बार ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रहते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी. अब फिल साल्ट और सुयश शर्मा ने उस खास क्लब में अपनी जगह बना ली है.