T20 World Cup 2026

एशिया कप से ड्रॉप करने के बाद बाबर और रिजवान को PCB ने एक बार फिर दिया झटका, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में 12 नए खिलाड़ी शामिल

Babar Azam-Mohammad Rizwan: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. इसमें बाबर आजम आजम और मोहम्मद रिजवान को बड़ा झटका मिला है और उन्हें कैटेगरी बी में शामिल किया है.

Social Media
Praveen Kumar Mishra

Babar Azam-Mohammad Rizwan: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2025-26 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है, जिसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. इस बार 30 खिलाड़ियों को तीन श्रेणियों में शामिल किया गया है, जो पिछले साल के 27 खिलाड़ियों से ज्यादा है. 

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस बार कोई भी खिलाड़ी कैटेगरी A में शामिल नहीं है. स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान, जो पहले कैटेगरी A में थे, उन्हें कैटेगरी B में डिमोट कर दिया गया है.

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को बड़ा झटका

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान, जो लंबे समय से पाकिस्तान क्रिकेट के बड़े चेहरे रहे हैं, को इस बार कैटेगरी A से हटाकर कैटेगरी B में शामिल किया गया है. यह फैसला एशिया कप 2025 से दोनों को ड्रॉप करने के बाद PCB का एक और बड़ा कदम माना जा रहा है. 

शाहीन अफरीदी बने कैटेगरी B के इकलौते पुराने चेहरे

कैटेगरी B में केवल शाहीन अफरीदी ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पिछले साल की इस श्रेणी में थे और इस बार भी अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे. उनके साथ बाबर और रिजवान के अलावा सात नए खिलाड़ी शामिल किए गए हैं. 

12 नए चेहरों को मौका, 8 खिलाड़ी बाहर

PCB ने इस बार 12 नए खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है. इनमें अहमद डेनियल, फहीम अशरफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान, सलमान मिर्जा और सुफियान मुकीम शामिल हैं. 

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025-26 की पूरी लिस्ट

कैटेगरी B: अबरार अहमद, बाबर आजम, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, मोहम्मद रिजवान, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी.

कैटेगरी C: अब्दुल्ला शफीक, फहीम अशरफ, हसन नवाज, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नोमान अली, साहिबजादा फरहान, साजिद खान, साउद शकील.

कैटेगरी D: अहमद डेनियल, हुसैन तलत, खुर्रम शहजाद, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, शान मसूद, सुफियान मुकीम.