कोलकाता: कई बार ऐसा देखने को मिला है जब बारिश ने आईपीएल में कई टीमों का खेल बिगाड़ा है. एक मैच में हुए बारिश के कारण कई टीमों के प्लेऑफ में जाने का सपना कई बार चकनाचूर हुआ है. कुछ ऐसा ही बीती शाम कोलकाता नाईट राइडर्स और पंजाब किंग्स के मुकाबले में हुआ.
गीली आउटफिल्ड के कारण मैच को रद्द करना पड़ा. मैच महज 3.4 ओवर का ही हो सका जिसमें केकेआर 2 विकेट के नुकासान पर केवल 25 रन ही बना सकी थी. हालांकि बाद में दोनों टीमों को एक-एक अंक बांट दिया गया था. लगातार बारिश के कारण खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका, हालांकि निर्धारित समय सीमा को बढ़ाकर रात 11:14 बजे तक इंतजार किया गया. यह पहली बार नहीं था जब बारिश ने किसी टीम का गेम बिगाड़ा हो. इससे पहले बारिश के कारण कई टीम बारिश के कारण प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी. तो आज इस आर्टिकल में उन्हीं टीम और मैच के बारे में बताने जा रहे हैं-
करीब 9 बजे शुरू हुई तेज बारिश जल्द ही तूफानी रूप ले गई. हवा इतनी तेज थी कि स्टेडियम का प्रेस बॉक्स भी हिलता हुआ दिखाई दिया. हालात ने खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को असहज कर दिया.
लगभग 10:30 बजे बारिश थमने के बाद ग्राउंड स्टाफ ने मैदान को खेलने लायक बनाने की कोशिश की. पिच तो ठीक दिख रही थी, लेकिन बाउंड्री के आसपास पानी जमा था. अंपायरों ने निरीक्षण किया और हालात को ध्यान में रखते हुए फैसला सुरक्षित रखा.
बारिश ने तोड़ा प्लेऑफ में पहुंचने का सपना
पिछले साल भी केकेआर के मैच बारिश के कारण रद्द हुए थे. गत वर्ष रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और केकेआर के बीच मुकाबला बिना एक गेंद के रद्द हो गया. इस एक अंक ने केकेआर की प्लेऑफ की उम्मीदों को पूरी तरह खत्म कर दिया था, जिस कारण टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी.
साल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स के बीच मैच रद्द होने से हैदराबाद को महत्वपूर्ण अंक मिले थे, जिसने टीम को सीधे तौर पर प्लेऑफ में पहुंचा दिया था.
2024 गुजरात टाइटंस के लिए कुछ खास नहीं गया था. इस साल बारिश ने टीम का खेल काफी बिगाड़ा था. उस साल गुजरात और केकेआर का मैच बिना टॉस के ही रद्द हो गया था. इस नतीजे से केकेआर को फायदा मिला, जबकि गुजरात प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई थी.
IPL इतिहास का पहला रद्द मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स और केकेआर के बीच हुआ था. इस मैच का फायदा किंग्स इलेवन पंजाब को मिला था. इस मैच रद्द से किंग्स इलेवन पंजाब ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी.