Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

PBKS vs DC: धर्मशाला में आज होगी आर-पार की जंग, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच?

IPL 2026 में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहम मुकाबला आज धर्मशाला में खेला जाएगा. दोनों टीमें जीत की तलाश में हैं. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर होगा.

social media
Kuldeep Sharma

IPL 2026 का रोमांच अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है. आज धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगी. लगातार हार के बाद पंजाब किंग्स वापसी की उम्मीद में उतरेगी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा माना जा रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है. इस बार भी मुकाबला बहुत रोमांचक रहने की उम्मीद है. फैंस इस मैच का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं.

तीन लगातार हार से दबाव में है पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL 2026 का 55वां मुकाबला आज धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. पंजाब किंग्स आज बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी. टीम ने शुरुआती मैचों में शानदार खेल दिखाया था, लेकिन लगातार तीन हार के बाद अब टीम दबाव में है. दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी जीत की राह पर लौटने के लिए स्ट्रगल कर रही है.

शाम 7:30 बजे शुरू होगा मैच

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा. हमेसा की तरह मैच से ठीक आधा घंटा पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों को मदद देने के लिए जानी जाती है, ऐसे में शुरुआती ओवर काफी अहम माने जा रहे हैं. पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी टीम से बेहतर फील्डिंग और गेंदबाजी की उम्मीद करेंगे जबकि दिल्ली की नजर बल्लेबाजी में सुधार पर रहेगी.

कहां होगा मैच का सीधा प्रसारण

IPL 2026 के इस बड़े मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा. हिंदी, अंग्रेजी समेत तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी मैच का प्रसारण उपलब्ध रहेगा. दोनों टीमों के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है. पंजाब की टीम स्कोर टेबल पर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी, जबकि दिल्ली के लिए टूर्नामेंट में बने रहने की उम्मीद इसी मैच पर टिकी हुई है.

यहां पर भी देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. मोबाइल और स्मार्ट टीवी यूजर्स आसानी से मैच का आनंद ले सकेंगे. आईपीएल के इस सीजन में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ऐसे में इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को ऑनलाइन देखने के लिए भी फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.