कौन हैं Alysha Newman, जो ट्वर्किंग सेलिब्रेशन से वायरल हुईं, अब उनके OnlyFans Page पर मचा बवाल
Alysha Newman: पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की पोल वॉल्ट स्पर्धा में कनाडा की महिला एथलीट एलिसा न्यूमैन ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा है. वे अपने कमर और हिप हिलाकर किए गए सेलिब्रेशन को लेकर वायरल हुईं और अब ओनलीफैंस पर फैन पेज होने के चलते आलोचकों के निशाने पर हैं. आखिर क्यों वो विवादों में घिरी हैं, जानिए...
Alysha Newman: इन दिनों पेरिस ओलंपिक 2024 चल रहा है, जिसका आज आखिरी दिन है. इस बार इन गेम्स कुछ एथलीट मेडल जीतकर छाए रहे तो कुछ अलग-अलग कारणों के चलते चर्चा में रहे. कनाडा की महिला एथलीट एलिसा न्यूमैन भी इस वक्त चर्चा में हैं. उन्होंने पॉल वॉल्ट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद कुछ ऐसा किया, जिसे लेकर वो आलोचकों के निशाने पर आ गईं.
दरअसल, मेडल जीतने के बाद एलिसा न्यूमैन ने कमर और हिप हिलाकर (ट्वर्किंग) किया था, ऐसा करते हुए उनकी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. इसके अलावा ओनलीफैंस पर उनका अकाउंट भी है, जिसे लेकर एलिसा ने सुर्खियां बटोरीं. अब इस एथलीट ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है.
लोगों का दिमाग नहीं बदल सकती
ओनलीफैंस पर एलिसा के काफी फॉलोअर्स हैं. हाल में इसमें काफी ज्यादा इजाफा भी हुआ है. एलिसा ने अपने ट्वर्किंग सेलिब्रेशन और ओनली फैंस अकाउंट को लेकर जर्मनी के पब्लिकेशन BILD से बात की है. अपने आलोचकों को लेकर एलिसा ने कहा "जाहिर सी बात है, कुछ लोग जब ओनलीफैंस के बारे में सुनते हैं तो उनके दिमाग में कुछ तय चीजें चलती हैं. मैं लोगों का दिमाग नहीं बदल सकती.' एलिसा ने ये भी बताया कि उन्होंने अपने ओनलीफैंस सब्सक्राइबर्स से जो वादा किया था वो निभाया है. वे ब्रॉन्ज मेडल के साथ घर जा रही हैं.
क्या है OnlyFans जिस पर एलिसा का पेज होने पर कुछ लोगों को है ऐतराज
इंटरनेट पर एक्टिव यूजर ओनलीफैंस (OnlyFans) के बारे में अच्छे से जानते हैं. यह ऐसा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिस पर पोर्न सामग्री अपलोड की जाती है, जिसे देखने के लिए मेंबरशिप की जरूरत पड़ती है. एडल्ट स्टार्स के अलावा शेफ, म्यूजिशियंस, फिटनेस ट्रेनर जैसे लोग भी यहां पैसा कमाने के लिए अपने फोटोज और वीडियोज अपलोड करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पेरिस ओलंपिक में भाग ले रहे कई एथलीट भी पैसे कमाने के लिए अपने शरीर की नुमाइश कर रहे हैं. इस प्लेटफॉर्म पर एडल्ट कंटेंट दिखता है.
कौन हैं एलिसा न्यूमैन
एलिया न्यूमैन कनाडा की एथलीट हैं, जो पॉल वॉल्ट में महारथ रखती हैं. पेरिस ओलंपिक न्यूमैन का तीसरा ओलंपिक है. उन्होंने 2016 में रियो डी जेनेरियो में हुए ओलंपिक खेलों में पदार्पण किया था. पेरिस में उन्होंने 7 अगस्त को ब्रॉन्ज जीता है.
न्यूमैन के लिए कैसे से यादगार रहा पेरिस ओलंपिक?
पेरिस ओलंपिक न्यूमैन के लिए यादगार रहा. उन्होंने 4.85 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचकर कनाडा के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ते हुए महिलाओं की पोल वॉल्टिंग में अपने देश के लिए पहला पदक हासिल किया है. उनके साथ प्रतिस्पर्धा करने वालीं आस्ट्रेलिया की नीना कैनेडी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि टीम यूएसए की केटी मून ने रजत पदक जीता.