IMD Weather

'कितनी कठिनाइयां और बलिदान'....Rishabh Pant ने ओलंपिक एथलीट्स को ऐसा किया सलाम

Paris Olympics 2024, Rishabh Pant: पेरिस ओलंपिक में भारत के खाते में 6 मेडल आए हैं. जिनमें 1 सिल्वर और बाकी 5 ब्रॉन्ज शामिल हैं. इस बार हमारे 117 एथलीट्स पेरिस गए थे. इन सभी एथलीटों के लिए टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक खास संदेश भेजा है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एथलीटों के समर्पण और बलिदान को सलाम किया.

Twitter
India Daily Live

Paris Olympics 2024, Rishabh Pant: पेरिस ओलंपिक 2024 खत्म हो गया है. भारतीय एथलीट आज स्वदेश लौट रहे हैं. इससे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में जलवा दिखाने वाले भारतीय एथलीटों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है. पंत ने सोशल मीडिया हमारे एथलीट्स के लिए वीडियो मोंटाज शेयर किया है. इस मोंटाज के जरिए पंत ने सभी खिलाड़ियों की मेहनत को सलाम किया.

ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट में लिखा 'एक एथलीट के तौर पर मैं जानता हूं कि उच्चतम स्तर पर हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए सभी ने कितनी कठिनाइयों और बलिदानों का सामना किया होगा मुझे यकीन है कि सभी ने खेलों से कुछ बेहतरीन सीख ली होगी. उच्चतम स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई. आप सभी को शुभकामनाएं, जय हिंद.



भारत के लिए पेरिस ओलंपिक 2024 में मेडल जीतने वाले एथलीट

  1. मनु भाकर- भारतीय शूटर 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीता.
  2. मनु भाकर और सरबजोत सिंह- इस जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीता.
  3. स्वप्निल कुसाले- 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में ब्रॉन्ज मेडल जीता.
  4. भारतीय मेंस हॉकी टीम- स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज जीता. ओलंपिक में लगातार यह दूसरा ब्रॉन्ज है.
  5. नीरज चोपड़ा- इस जैवलिन स्टार ने 89.45 मीटर थ्रो फेंककर सिल्वर मेडल जीता.
  6. अमन सहरावत- पुएर्तो रिको के डारियन क्रूज को 13-5 से हराकर ब्रॉन्ज जीता.


दलीप ट्रॉफी 2024 में दिखेंगे पंत

दलीप ट्रॉफी 2024 के जरिए ऋषभ पंत जल्द ही मैदान में नजर आने वाले हैं. हाल में श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में ऋषभ पंत खेले थे. 5 सितंबर से दलीप ट्रॉफी में पंत का जलवा दिखेगा. इस टूर्नामेंट के बाद टीम इंडिया को 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है. जिसमें पंत भी दिख सकते हैं.