West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 Tamil Nadu Assembly Election 2026

Paris Olympics 2024: भारतीय बॉक्सर निशांत देव के साथ हुई चीटिंग? विजेंदर-रणदीप हुड्डा ने उठाए सवाल, मचा बवाल

Paris Olympics 2024: भारतीय बॉक्सर निशांत देव को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार मिली. इस हार के बाद फैंस ने जजों पर आरोप लगाया कि निशांत देव के साथ चीटिंग की गई है. भारत के लिए ओलंपिक में मेडल जीत चुके विजेंदर सिंह भी इस मैच के नतीजे से हैरान हैं.

Twitter
India Daily Live

Paris Olympics 2024: इन दिनों फ्रांस की राजधानी पेरिस में ओलंपिक 2024 की धूम है. इन गेम्स में जहां एक से बढ़कर मैच हो रहे हैं तो वहीं कुछ विवाद भी सामने आए हैं. ताजा मामला भारतीय बॉक्सर निशांत देव का है, जिन्हें क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बवाल मचा हुआ है कि निशांत के साथ चीटिंग हुई है. फैंस इसे लेकर लगातार रिएक्टर कर रहे हैं. आखिर क्या है पूरा मामला, चलिए समझते हैं.

दरअसल, पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय बॉक्सर निशांत देव काफी उम्मीदों के साथ रिंग में उतरे थे, लेकिन 3 अगस्त को उनका मेडल जीतने का सपना टूट गया. निशांत देव की भिड़ंत मेन्स बॉक्सिंग के 71 किलो भारवर्ग में मेक्सिको के मार्को वेरडे से थी, जहां उन्हें 1-4 से हार का सामना करना पड़ा. अगर निशांत यह मैच जीत जाते तो उनका कम से कम ब्रॉन्ज मेडल जीतना पक्का हो जाता, हालांकि राउंडर में बढ़त हासिल करने के बाद भी उनकी हार हुई.


एक अन्य यूजर ने लिखा 'कल्पना कीजिए कि एक देश और उसके प्रशंसक हर पदक के लिए बेताब हैं और अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए देर रात तक जागते रहते हैं, और फिर एक मजाकिया फैसले के जरिए दिनदहाड़े उनसे पदक छीन लिया जाता है. निशांत देव आज बेहतर मुक्केबाज थे, लेकिन यह उनके मुकाबले में भी कम नहीं था. आयोजकों और रेफरी को शर्म आनी चाहिए. हर भारतीय को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए, इतना शोर मचाना चाहिए कि यह पेरिस तक सुनाई दे.'

निशांत देव कौन हैं और कहां से आते हैं?

निशांत देव भारतीय मुक्केबाज हैं, जिनका जन्म 23 दिसंबर 2000 को हरियाणा के करनाल में हुआ था. चाचा से प्रभावित होकर निशांत ने साल 2012 में मुक्केबाजी शुरू की, जो एक पेशेवर मुक्केबाज थे. निशांत के कोच सुरेंदर चौहान हैं, जिन्होंने करनाल के कर्ण स्टेडियम में निशांत को ट्रेनिंग दी. इसके बाद निशांत कर्नाटक के विजयनगर शिफ्ट हो गए थे, जहां उन्होंने इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (ISS) में ट्रेनिंग की और आज ओलंपिक में उतरे.