T20 World Cup 2026

'जुनून की हद पार', Paris Olympics खेल सके, इसलिए कुर्बान कर दी उंगली, कौन है ये खिलाड़ी?

Paris Olympics 2024: एक खिलाड़ी के अंदर पेरिस ओलंपिक 2024 को लेकर इतना जुनून है कि उनसे अपनी उंगली भी कुर्बान कर दी. इस खिलाड़ी का नाम मैट डॉसन है, जो ऑस्ट्रेलिया हॉकी टीम का हिस्सा हैं. डॉसन हर हाल में पेरिस ओलंपिक खेलना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया है. आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया, चलिए जानते हैं...

Twitter
India Daily Live

Paris Olympics 2024: 26 जुलाई से खेलों के महाकुंभ यानी पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज होने जा रहा है. फ्रांस की राजधनी में आयोजित हो रहे इन खेलों में दुनिया भर के 206 देशों से 10,500 एथलीट हिस्सा लेने वाले हैं. हर एथलीट का सपना होता है कि वो ओलंपिक जैसे बड़े मंच पर अपने देश का नाम रोशन करे. इन खेलों को लेकर खिलाड़ियों में किस कदर का जुनून है, इसका ताजा उदाहरण ऑस्ट्रेलिया से सामने आया है, जहां एक हॉकी प्लेयर ने इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए अपनी उंगुली भी कटवा दी.

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया हॉकी टीम के मैट डॉसन ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भाग लेने के लिए डॉक्टर की सलाह पर अपनी एक उंगली को कुर्बान कर दिया है. यह यह खबर चौंकाने वाली है. सबके मन में एक ही सवाल है कि डॉसन ने ऐसा क्यों किया. बताया गया है कि कुछ दिन पहले उनके दाहिने हाथ की अनामिका उंगली टूट गई थी, जिसके बाद पेरिस ओलंपिक में खेलने का सपना खतरे में आ गया था.



क्या बोले डॉसन?

डॉसन ने उंगुली कटने के बाद बताया 'मैंने उस समय प्लास्टिक सर्जन के साथ मिलकर न केवल पेरिस में खेलने के लिए, बल्कि उसके बाद के जीवन के लिए भी निर्णय लिया. मेरे लिए सबसे अच्छा विकल्प यह था कि मैं अपनी उंगली के ऊपरी हिस्से को काट दूं. यह मेरे लिए चैलेंज था.

कोच ने की तारीफ

मैट डॉसन के इस कदम से ऑस्ट्रेलियाई कोच कॉलिन बैच हैरान हैं. उन्होंने 'यह ऐसा कुछ नहीं है जिसे कोच किसी खिलाड़ी के लिए तय कर सकता है, मैं इस काम के लिए मैट को पूरे अंक देना चाहूंगा. जाहिर है कि वह पेरिस में खेलने के लिए वास्तव में प्रतिबद्ध है. मैं शायद ऐसा नहीं कर पाता, लेकिन उसने ऐसा किया है.'