'सूखे पर पनपी घास', अरशद नदीम ने पाकिस्तान को दिया गोल्ड, ससुर ने बदले में थमा दी भैंस
पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 के गोल्ड मेडल अपने नाम करने के बाद जब वह अपने घर पहुचे हैं तो उनके ससुर ने उन्हें गिफ्ट में भैंस दी है. अब इस खबर की चर्चा हर तरफ है कि आखिर ससुर ने दामाद को भैंस ही उपहार में क्यों दिया. दरअसल नदीम के गांव में भैंस उपहार में देना बहुत मूल्यवान और सम्मानजनक माना जाता है.
पेरिस ओलंपिक 2024 के गोल्ड मेडल विजेता पाकिस्तान के अरशद नदीम को देश ने कैश अवार्ड और अन्य बहुमूल्य पुरस्कारों से नवाजा है लेकिन उनके ससुर ने उन्हें भैंस गिफ्ट किया है. पाकिस्तान के ग्रामीण इलाकों में इस तरह का उपहार देना परंपरा का हिस्सा है.अरशद के ससुर मुहम्मद नवाज ने लोकल मीडिया से बात करते हुए खुद इस बारे में जानकारी दी है कि वे उन्होंने अरशद को तोहफे में भैंस दिया है. उन्होंने कहा कि उनके गांव में भैंस उपहार में देना बहुत मूल्यवान और सम्मानजनक माना जाता है.
मोहम्मद नवाज ने कहा, 'नदीम को अपनी जड़ो पर बहुत गर्व है और सफलता के बावजूद उसका घर अभी भी उसका गांव ही है. जहां वह अपने माता-पिता भाई और अपनी पत्नी के साथ रह रहा है. वो गांव से जुड़ा है इसलिए सम्मान के तौर पर भैंस भेंट कर रहा हूं. आगे उन्होंने कहा कि उनके चार बेटे और तीन बेटियां है और उनकी सबसे छोटी बेटी आयशा की शादी नदीम से हुई है. इन दोनों के दो बच्चे भी हैं'.
अरशद नदीम को ससुर ने भेंट की भैंस
पंजाब के खानेवाल के ग्रामीण इलाके से आने वाले अरशद नदीम के पास ट्रेनिंग लेने और प्रतियोगिताओं के लिए विदेश यात्रा पर जाने के लिए बहुत कम पैसे थे, उनकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी कि वे विदेश जाकर इसमें हिस्सा ले सकें, फिर गांव वालों से पैसे चंदा के रूप में जमा कर वे विदेश में जाकर काम्पीटीशन में हिस्सा लिया.
Also Read
- 'पैसे से पदक नहीं मिलेंगे, यह वेंडिंग मशीन नहीं...', अभिनव बिंद्रा ने पेरिस में प्रदर्शन को कैसा बताया?
- 'न रोड, न गैस, न बिजली, न यूनिवर्सिटी, मेरे गांव की बदल दो तकदीर,' पाकिस्तान सरकार से अरशद नदीम की गुहार
- Paris Olympics 2024: मेडल्स के साथ झूमते दिखे एथलीट, टॉम क्रूज ने दिखाए स्टंट, क्लोजिंग सेरेमनी में मनु-श्रीजेश ने लहराया तिरंगा
6 साल पहले हुई थी नदीम आयशा की शादी
नवाज कहते है,'जब हमने 6 साल पहले अपनी बेटी की शादी अरशद से करने का फैसला लिया था, तो उस वक्त वह छोटी-मोटी नौकरियां करता था लेकिन खेल के प्रति काफी जुनूनी था और घर, खेतों में लगातार भाला फेंकने की प्रैक्टिस करता था. मैं मेरे दामाद की प्रसिद्धि से काफी खुश हूं, भाला फेंक खिलाड़ी जो देश का पहला व्यक्तिगत पदक विजेता बना, यह गर्व की बात है. मेरा दमाद जब भी घर आता है तो उसके मन में सभी के प्रति बराबर सम्मान रहता है, ससुरालवालों से कभी किसी तरह की शिकायत नहीं की'.
अरशद ने जीता गोल्ड मेडल
बता दें कि अरशद ने पेरिस में जैवलिन थ्रो कंपटीशन में 92.97 मीटर दूर भाला फेंका और ओलंपिक का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. वहीं भारत की ओर से खेल रहे नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे.