Pakistan Team की बढ़ी टेंशन, कार एक्सीडेंट में 2 प्लेयर घायल, PCB ने दिया ये अपडेट
Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी बिस्माह मारूफ और स्पिनर गुलाम फातिमा की कार का एक्सीडेंट हुआ है. दोनों को मामूली चोट आई हैं.
Pakistan Cricket Team: 18 अप्रैल से वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम पाकिस्तान का दौरा शुरू करेगी. इससे पहले पाकिस्तान टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि बिस्माह मारूफ और गुलाम फातिमा की कार सड़के हादसे का शिकार हो गईं. इस एक्सीडेंट में दोनों खिलाड़ियों को मामूली चोट आई हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस खबर की पुष्टि की है. फिलहाल दोनों ही खिलाड़ी पीसीबी मेडिकल टीम की निगरानी में हैं.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही दोनों प्लेयर्स को तत्काल फर्स्ट एड दिया गया, जिसके बाद उन्हें पीसीबी के डॉक्टर्स ने देखा. मारूफ टीम की कप्तान रह चुकी हैं. वो बढ़िया आलराउंडर हैं. वहीं गुलाम फातिमा एक लेग स्पिनर हैं, जो घरेलू पिच पर जलवा दिखाती हैं. इन दोनों ही प्लेयर्स को वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका मिलना तय माना जा रहा था, लेकिन अब देखना होगा कि वे फिट हो पाती हैं या नहीं.
पाकिस्तान टीम को अपने घर में वेस्टइंडीज से वनडे और फिर टी20 सीरीज खेलनी है. वनडे सीरीज 18 अप्रैल से शुरू होगी, जो 23 अप्रैल तक लेगी, इसके बाद 26 अप्रैल से टी20 सीरीज का आगाज होगा, जो 3 मई तक चलेगी.
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका महिला वनडे सीरीज 2024
- पहला वनडे- 18 अप्रैल, कराची
- दूसरा वनडे- 21 अप्रैल, कराची
- तीसरा वनडे- 23 अप्रैल, कराची
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका महिला टी20 सीरीज 2024
- पहला टी20- 26 अप्रैल, कराची
- दूसरा टी20- 28 अप्रैल, कराची
- तीसरा टी20- 30 अप्रैल, कराची
- चौथा टी20- 2 मई, कराची
- पांचवा टी20- 3 मई, कराची