Babar Azam: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का फ्लॉप शो जारी है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में उनका बल्ला जाम हो चुका है. 21 अगस्त से शुरू हुए बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में बाबर बिना खाता खोले लौट आए. उन्होंने सिर्फ 2 गेंदों का सामना किया. बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरफुल इस्लाम ने बाबर को 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर विकेट के पीछे लिटन दास से कैच आउट कराया. लगातार फ्लॉप हो रहे बाबर आजम पर अब फैंस का गुस्सा फूट गया है. जैसे ही बाबर जीरो पर आउट हुए तो सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें ट्रोल कर दिया.
Babar Azam 0(2) vs Bangladesh
Ball by Ball pic.twitter.com/lMVs7qO3D1— Naeem (@Naeemception) August 21, 2024Also Read
एक यूजर ने लिखा -बाबर आजम और रिजवान को निकालो. यह सेल्फिश प्लेयर हैं और कितने टूर्नामेंट हरवाओगे.
Kickout Out Babar Azam and Rizwan Selfish players .. Aur kitnay tournaments harwaogay in selfish logon ki wajay say ... 😡😡😡
— Salman Ahmed (@Salman_Ahmed78) August 22, 2024
एक यूजर ने कहा- 1.5 साल से बाबर आजम के रन नहीं आए. उसके आउट होने की तकनीक भी गलत थी. नंबर चार पर कामरान गुलाम को खेलना चाहिए. बाबर आजम को चाहिए कि वो अब दोबारा घरेलू क्रिकेट खेलें.
1.5 year babar azam ka run nahi aay or us Ki out honi ki teachniue be galt thi. No 4 ki slot ma kamaran Gullum ko khealna chaiye thy jis ko aap ka king na Pakistan shehean ka lolly pop dia. Babar azam ko chaiye domestic cricket doubra khela. @iamqadirkhawaja
— Qasim Zahoor (@qasimzahoor825) August 22, 2024
पिछली 10 पारियों में फ्लॉप रहे हैं बाबर आजम?
बाबर आजम पिछली 10 टेस्ट पारियों में बुरी तरह फ्लॉप रहे. टेस्ट क्रिकेट करियर में उनका यह 8वीं बार डक आउट था. वो पाकिस्तान की सरजमीं पर टेस्ट में पहली बार जीरो पर पवेलियन लौट आए, पिछली 10 पारियों में उनका हाई स्कोर 41 रन है. 13 पारियों से फिफ्टी तक नहीं निकली. बाबर ने आखिरी बार दिसंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 161 रनों की पारी खेली थी, इसके बाद से ही वो रनों के लिए तरस गए हैं.
13(16), 24(28), 39(75), 21(54), 14(37), 1(7), 41(79), 26(40), 23(52) और अब 0(2)
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में सबसे खराब औसत
बाबर आजम के फैंस को यह जानकर हैरानी होगा कि उनके चहेते खिलाड़ी ने बाबर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में सबसे खराब औसत वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं. बाबर 20.20 के औसत के साथ तीसरे पायदान पर काबिज हैं, इस लिस्ट में सिर्फ ऐसे बल्लेबाजों को जगह दी गई जो 1 से 7 नंबर के बीच बल्लेबाजी करते हैं.
WTC 2023-25 में सबसे खराब औसत (न्यूनतम 10 पारी)
9.80 - टॉम ब्लंडेल (न्यूजीलैंड)
16.91 - किर्क मैकेंजी (वेस्टइंडीज)
20.20 - बाबर आजम (पाकिस्तान)
21.00 - मिकाइल लुइस (वेस्टइंडीज)
21.83 - क्रैग ब्रैथवेट (वेस्टइंडीज)