BAN vs PAK: 'ओवरएक्टिंग के 50 पैसे काटेंगे' रिजवान-लिटन की नोकझोंक ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, वीडियो वायरल

पाक खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान और बांग्लादेशी विकेटकीपर लिटन दास के बीच मैदान पर हुई नोकझोंक हुई. इस नोकझोक में लिटन दास ने रिजवान को चिढ़ाने के लिए बॉलीवुड फिल्म "हेरा फेरी" का एक मशहूर डायलॉग इस्तेमाल किया.

X (@Abdullahh_56)
Meenu Singh

नई दिल्ली: मौजूदा समय में पाकिस्तान टीम दो टेस्ट मैचों के लिए बांग्लादेश के दौरे पर है जहां पर दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है. बांग्लादेश के सिलहट स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को BAN vs PAK के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन एक मजेदार घटना घटी. जिसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. 

यह घटना पाकिस्तानी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और बांग्लादेशी विकेटकीपर लिटन दास के बीच मैदान पर हुई नोकझोंक के बाद हुई. इस नोकझोक में लिटन दास ने रिजवान को चिढ़ाने के लिए बॉलीवुड फिल्म "हेरा फेरी" का एक मशहूर डायलॉग इस्तेमाल किया. इस मजेदार नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इंटरनेट यूजर्स इसे खूब शेयर कर रहे हैं.

'ओवरएक्टिंग के 50 पैसे काटेंगे' 

खबरों के मुताबिक, पाकिस्तानी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और बांग्लादेशी विकेटकीपर लिटन दास के बीच मैदान पर तीखी बहस हो गई, जिसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा कहते हुए सुना गया, जिसने उस गर्म माहौल को हंसी में बदल दिया. 

लिटन ने बहस के बाद कहा, 'ओवरएक्टिंग के हम 50 पैसे काटेंगे', जो अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'हेरा फेरी' का एक मशहूर डायलॉग है. फिर क्या था सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए इतना ही काफी था. 

रिजवान-लिटन के बीच हुई बहस

यह घटना तब घटी जब रिजवान ने एक गेंद का बचाव करते हुए अंपायर से साइट-स्क्रीन के पास हो रही गड़बड़ी के बारे में शिकायत की. बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और बात खिलाड़ियों के बीच बहस में बदल गई.

स्थिति तनावपूर्ण होते देख अंपायरों और अन्य खिलाड़ियों ने दोनों पक्षों को शांत करने के लिए हस्तक्षेप किया. बहस के दौरान लिट्टन दास ने रिजवान पर मैदान पर जरूरत से ज्यादा अभिनय करने का आरोप लगाया.