इतिहास के पन्नों में कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो हमेशा के लिए अमर हो जाती हैं, उन्हीं कहानियों में से एक है 2024 टी20 विश्व कप. फैंस के लिए 29 जून की कहानी कुछ ऐसी है. क्रिकेट प्रेमी इस दिन को कभी भूल नहीं पाएंगे क्योंकि सालों की मेहनत, दर्द, इमोशन और इंतजार के बाद भारतीय धुरंधरों में फैंस को खुश होने का मौका दिया था. इस दिन भारतीय टीम ने 17 सालों बाद टी20 विश्व कप का खिताब उठाया था.
हालांकि 29 जून का दिन फैंस के लिए जितना खास है उतना ही इस दिन की टिस अभी भी उनके मन में है, क्योंकि आज से दो पहले इसी दिन भारत के तीन दिग्गजों ने एक के बाद एक टी20आई से अपने संन्यास की घोषणा की थी. इस दिन टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2024 जीतकर 17 साल बाद खिताब अपने नाम किया.
2024 में भारत ने लंबे इंतजार के बाद टी20 का खिताब अपने नाम किया था. फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 176 रन बनाए. विराट कोहली ने 76 रन और अक्षर पटेल ने 47 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 169 रन ही बना सकी और भारत ने सात रन से मुकाबला जीतकर टी20 विश्व कप का दूसरा खिताब अपने नाम किया.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दक्षिण अफ्रीका को अंतिम ओवर में जीत के लिए 16 रन चाहिए थे. कप्तान रोहित शर्मा ने गेंद हार्दिक पांड्या के हाथों में थमाई थी. पहली ही गेंद पर डेविड मिलर का विकेट गिरा, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री लाइन पर शानदार कैच लपका. इस कैच को विश्व कप इतिहास के सबसे यादगार कैचों में गिना जाता है. जिसकी बदौलत भारत को ये खुशी नसीब हो पाई.
76 रनों की पारी के बाद दिग्गज विराट कोहली को फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. रनमशीन ने खिताब लेते ही अपने टी20आई करियर के समापन की घोषणा कर दी. फैंस अभी इस खबर से उबर भी नहीं पाए थे कि इसके कुछ ही देर बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस प्रारूप को अलविदा कह दिया. इसके अगले दिन दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर एक सफल अध्याय का समापन कर दिया.
विराट कोहली ने 125 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 4188 रन बनाए. रोहित शर्मा ने 159 मुकाबलों में 4231 रन बनाकर इस प्रारूप के महान बल्लेबाजों में अपनी जगह बनाई. वहीं रवींद्र जडेजा ने 74 मैचों में 515 रन बनाने के साथ 54 विकेट भी हासिल किए और शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम की कई यादगार जीत में योगदान दिया.