'मेरे गुरु, मेरे मार्गदर्शक...' आयुष म्हात्रे ने की सचिन की जय-जयकार, फिर तेज हुई MI में ट्रेड की चर्चा
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयुष म्हात्रे ने सचिन तेंदुलकर के साथ तस्वीर साझा कर उन्हें सम्मान दिया. वहीं IPL 2027 ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें भविष्य का अहम खिलाड़ी मानते हुए टीम में बनाए रखने का संकेत दिया.
भारतीय क्रिकेट के उभरते बल्लेबाज आयुष म्हात्रे इन दिनों मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के लिए भी चर्चा में बने हुए हैं. उन्होंने गुरु पूर्णिमा के खास अवसर पर अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया. इसी बीच IPL 2027 को लेकर उनके ट्रेड की खबरें भी सुर्खियों में हैं. हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने रुख से साफ कर दिया है कि युवा बल्लेबाज को लेकर उसकी भविष्य की योजनाएं पूरी तरह तय हैं.
गुरु पूर्णिमा पर सचिन को किया याद
दरअसल आज गुरु पुर्णिमा है इस मौके पर आयुष म्हात्रे ने इंस्टाग्राम पर सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी एक खास तस्वीर साझा की. तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि इस सफर में मार्गदर्शन करने वाले सभी लोगों के प्रति वह आभारी हैं और सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं. उनकी इस पोस्ट को क्रिकेट प्रेमियों ने खूब पसंद किया.
Also Read
- Commonwealth Games 2026 Live, Day 7: मुरली श्रीशंकर समेत कई भारतीय सितारों पर टिकी निगाहें, तीसरे गोल्ड की तलाश में उतरेंगे खिलाड़ी
- CWG 2026: मीराबाई से लवलीना तक... कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इन 10 बेटियों ने बढ़ाया भारत का गौरव
- CWG 2026 Day 7: आज भारत के लिए मेडलों की बारिश? 6 बॉक्सर समेत कई स्टार्स पर टिकी निगाहें
सचिन हैं आयुष के सबसे बड़े इंस्पिरेशन
युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हमेशा से सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानते हैं. कम उम्र में ही उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से अलग पहचान बनाई है और कई मौकों पर सचिन से प्रेरणा मिलने की बात भी सामने आई है. गुरु पूर्णिमा पर साझा की गई तस्वीर को फैंस ने गुरु और शिष्य के रिश्ते का सुंदर उदाहरण बताया.
IPL ट्रेड की खबरों ने बढ़ाई चर्चा
हाल के दिनों में ऐसी चर्चाएं सामने आईं कि IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस सहित कुछ फ्रेंचाइजियों ने आयुष म्हात्रे को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल करने की इच्छा जताई थी. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने ट्रेड का प्रस्ताव रखा था, जिससे चर्चाओं का बाजार और गर्म हो गया. अब म्हात्रे के इस पोस्ट के बाद इन अटकलों ने एक बार फिर से तूल पकड़ लिया है. हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.