NZ vs BAN T20I: न्यूजीलैंड टीम को अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. 27 दिसंबर से शुरू होने वाली इस सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और काइल जेमिसन 2 खिलाड़ियों ने अपने नाम वापस ले लिया है. टी20 स्क्वाड में उनकी जगह दो नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. विलियमसन की जगह रचिन रविंद्र को मौका मिला है तो वहीं जेमिसन की जगह जैकब डफी को टी2- स्क्वाड में जोड़ा गया है.
टी20 में केन विलियमसन की एक साल से ज्यादा के वक्त के बाद वापसी हुई थी. उन्हें कप्तान भी बनाया गया था. लेकिन अब उनकी जगह ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
Captain Kane Williamson and Kyle Jamieson have been withdrawn from the T20 Squad to face Bangladesh after Christmas. They will be replaced by Rachin Ravindra and Jacob Duffy, respectively. Mitchell Santner will be captain for the series. #NZvBAN https://t.co/pBk3TcLFk2
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) December 21, 2023
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान जारी किया है, जिसमें विलियमसन और जेमिसन के सीरीज से बाहर होने की वजह का खुलासा किया है. मेडिकल सलाह के साथ दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर फोकस के मद्देनजर दोनों खिलाड़ियों को ब्रेक दिया गया है.
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा 'हम चाहते हैं कि केन और काइल दोनों दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट के अगले ब्लॉक में जाने से पहले सर्वश्रेष्ठ संभव स्थान पर रहें. मेडिकल स्टाफ और खिलाड़ियों के साथ चर्चा के आधार पर यह निर्णय लिया गया कि रिहैबिलिटेशन और कंडीशनिंग की अवधि दोनों के लिए सबसे अच्छा विकल्प था.
मिचेल सैंटनर (कप्तान)
फिन एलन
मार्क चैपमैन
जैकब डफी
एडम मिल्ने
डैरिल मिचेल
जेम्स नीशम
ग्लेन फिलिप्स
रचिन रविंद्र
बेन सियर्स
टिम साइफर्ट
ईश सोढ़ी
टिम साउदी