T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बाद न्यूजीलैंड बनी तीसरी सेमीफाइनलिस्ट, कल भारत पर होंगी सबकी नजरें

T20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बाद न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई.

X
Ashutosh Rai

T20 वर्ल्ड कप 2026: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बाद न्यूजीलैंड T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई. आज हुए पाकिस्तान और श्रीलंकर पर न्यूजीलैंड की नजरें टिकी थी. कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान को सेमीफाइनल के लिए श्रीलंका को कम से कम 65 रन के अंतर से हराना था. उसे 213 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंका को 147 रन पर रोकना था, श्रीलंका की टीम ने 16वें ओवर में 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया.

147 के स्कोर से नीचे रोकने में नाकाम

पाकिस्तान के श्रीलंका को 147 के स्कोर से नीचे रोकने में नाकाम रहने के बाद कीवी टीम ने आखिरी चार में अपनी जगह पक्की कर ली. ग्रुप 2 में न्यूजीलैंड के नेट रन रेट को पार करने के लिए यह मैच जरूरी था. ग्रुप D में साउथ अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड थी.

चौथी टीम का इंतजार

ग्रुप-1 में अब चौथी और आखिरी सेमीफाइनलिस्ट का फैसला होगा. भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल (1 मार्च 2026) ईडन गार्डन्स, कोलकाता में होने वाला मैच करो या मरो वाला है. साउथ अफ्रीका पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं, इसलिए IND vs WI का विजेता सेमीफाइनल में पहुंचेगा. अगर भारत जीता तो वे सेमीफाइनल में जगह बनाएंगे, जबकि हारने पर बाहर हो जाएंगे. यह मैच टूर्नामेंट के लिए बेहद रोमांचक होगा.

सेमीफाइन और फाइनलः

1. ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप, 2026 - पहला सेमी-फाइनल

ईडन गार्डन्स, कोलकाता

2. ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप, 2026 - दूसरा सेमी-फाइनल

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप, 2026 - फाइनल

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद