डेब्यू मैच में नंदिनी का धमाल! 3 विकेट ले इंग्लैंड की तोड़ी कमर, 20 साल बाद दोहराया करिश्मा
इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच की खास बात यह रही कि डेब्यू मैच खेल रहीं नंदनी शर्मा ने अपनी गेंदबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा और भारत को सीरीज में 1-0 की बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
नई दिल्ली: आने वाले समय में महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज होने वाला है, जिसके मेजबानी इंग्लैंड को करनी है. लेकिन उससे पहले इंग्लैंड और भारत को तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलना है. जिसका पहला मैच 28 मई को खेला गया. भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दौरे की शुरुआत शानदार अंदाज में करते हुए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में दमदार जीत दर्ज की.
चेम्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड में खेले गए इस मैच में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को 38 रन से जीत दिलाई. खास बात यह रही कि डेब्यू मैच खेल रहीं नंदनी शर्मा ने अपनी गेंदबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा और भारत को सीरीज में 1-0 की बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम की नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर को आराम दिया गया था. शुरुआत में टीम मुश्किल में जरूर दिखी, क्योंकि पहले ही ओवर में दो विकेट गिर गए थे. लेकिन इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और यस्तिका भाटिया ने पारी को शानदार तरीके से संभालते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया.
जेमिमा-यस्तिका ने बदला मैच का रुख
भारत की खराब शुरुआत के बाद जेमिमा रोड्रिग्स और यस्तिका भाटिया ने शानदार बल्लेबाजी की. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 126 रन की बड़ी साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. जेमिमा ने 69 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि यस्तिका ने 54 रन बनाकर टीम को संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए और इंग्लैंड की गेंदबाजी को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया.
दीप्ति शर्मा ने अंत में दिखाई तेजी
मध्य ओवरों में भारत ने कुछ जल्दी विकेट गंवाए, लेकिन दीप्ति शर्मा ने तेजी से रन बनाकर टीम का स्कोर 188 तक पहुंचाया. उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों में 22 रन बनाए और अंतिम ओवरों में इंग्लैंड पर दबाव बढ़ा दिया. उनकी पारी ने भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया.
नंदनी शर्मा ने डेब्यू में मचाया धमाल
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम शुरुआत से दबाव में दिखी. इसी बीच डेब्यू कर रहीं नंदनी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके. उन्होंने इंग्लैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी और भारत की जीत लगभग तय कर दी. उनके इस प्रदर्शन के साथ वह टी20 डेब्यू मैच में तीन विकेट लेने वाली भारत की दूसरी तेज गेंदबाज बन गईं. उनसे पहले ये कारनामा भारत की सोनिया दबीर ने किया था.
और पढ़ें
- 'न कोहली, न रोहित, ये IPL इतिहास की बेस्ट डील है...' वैभव सूर्यवंशी की तबाही देख ललित मोदी ने कह दी ये बड़ी बात
- पेरिस की गर्मी ने टेनिस के नंबर-1 खिलाड़ी को रुलाया, 2 सेट जीतने के बाद भी दूसरे राउंड से बाहर हुए जैनिक सिनर
- कार्ड बंटे, होटल बुक हुआ... फिर एक फोन कॉल ने बदली RCB के कप्तान की जिंदगी, आज दूसरी ट्रॉफी से हैं बस एक कदम दूर