संकट में 5 बार की चैंपियन MI! बुमराह का फॉर्म बना समस्या, इन कारणों से लगातार मैच हार रही मुंबई इंडियंस
पांच बार चैंपियन रही मुंबई इंडियंस इस बार संकट में नजर आ रही है. टीम ने भले ही जीत के साथ शुरुआत की थी लेकिन पिछले लगातार 4 हार ने फैंस के सामने टीम की पोल खोल कर रख दी है.
नई दिल्ली: पांच बार की चैंपियन मुबंई इंडियंस मौजूदा सीजन में काफी निराशाजन दौर से गुजर रही है. हालांकि आईपीएल सीजन की खराब शुरुआत मुंबई इंडियंस के लिए कोई असामान्य बात नहीं है, क्योंकि खिताब जीतने के सीजन में भी मुंबई को अपनी लय प्राप्ति में समय लगता था. यहां तक की पिछले साल शुरुआती मैच हारने के बाद एमआई ने अपने कुछ अंतिम मैचों में लगातार जीतकर हांसिल कर प्लेऑफ में जीत दर्ज की थी.
आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की पहचान एक ऐसी टीम के रूप में रही है, जो धीमी शुरुआत के बाद धमाकेदार वापसी करती है. लेकिन इस बार कहानी कुछ अलग नजर आ रही है. शुरुआती जीत से उम्मीद जगी जरूर, मगर लगातार हारों ने टीम को फिर से संकट में डाल दिया है, जिससे अब फैंस भी हैरान हैं. अब फैंस सवाल उठा रही है कि आखिर इस साल टीम से ऐसा क्या गलती हो गई है कि टीम वापसी करने में नाकाम हो रही है.
टीम संयोजन बना सबसे बड़ी चुनौती
मुंबई इंडियंस की टीम में इस सीजन एक स्थिर प्लेइंग इलेवन तय नहीं कर पा रही है. कप्तान हार्दिक पांड्या की अगुवाई में टीम अब तक अपनी सही प्लेइंग इलेवन तय नहीं कर पाई है. बल्लेबाजी क्रम में बार-बार बदलाव और गेंदबाजी में अस्थिरता के कारण टीम 17 खिलाड़ियों का इस्तेमाल कर चुकी है, जोकि टीम के असंतुलन को दर्शाता है.
बल्लेबाजी निरंतरता में कमी
टीम के बल्लेबाज इस सीजन किफायती साबित नहीं हो रहे हैं. वह अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने कुछ हद तक योगदान दिया है, लेकिन इनके अलावा बाकि किसी भी बल्लेबाज ने अपने बल्ले से कोई योगदान नहीं दिया. सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन भी इस सीजन औसत ही रहा है, जिसका असर टीम पर पड़ रहा है.
गेंदबाजी बनी कमजोरी
बल्लेबाजों के अलावा टीम के गेंदबाज भी कुछ खासा योगदान नहीं दे पा रहे हैं. कागजों पर मुंबई की टीम काफी शानदार दिखाई दे रही थी लेकिन मैदान पर वही टीम फ्लॉप नजर आ रही थी.
इस सीजन में टीम ने प्रति ओवर 11 से ज्यादा रन खर्च किए हैं, जो बेहद खराब आंकड़ा है. शार्दुल ठाकुर विकेट तो ले रहे हैं, लेकिन वह टीम के लिए काफी महंगे साबित हो रहे हैं.
बुमराह का फॉर्म चिंता का कारण
इस सीजन सबसे बड़ी चिंता जसप्रीत बुमराह का फॉर्म है. विश्व स्तरीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जिनकी गेंद फेस करने से अच्छे-अच्छे बल्लेबाज डरते हैं उनके खाते इस सीजन एक भी सफलता नहीं लगी है. वह अब तक बिना विकेट हैं. जो टीम की मुश्किलों को और बढ़ा रहा है. उनका इकॉनमी रेट भी पिछले कई सालों में सबसे खराब रहा है.
और पढ़ें
- अहमदाबाद में होगी MI के अस्तित्व की लड़ाई! मुंबई-गुजरात मैच में इन खिलाड़ियों की भिड़ंत होगी खास, जानिए कौन किस पर भारी?
- PBKS vs LSG: 'ठीक हो रहा हूं...' PBKS से 54 रनों की शर्मनाक हार के बाद पंत ने चोट पर की बात
- GT vs MI: अपनी पुरानी टीम से भिड़ने को तैयार हार्दिक, बल्लेबाज या गेंदबाज जानिए अहमदाबाद की पिच पर किसका चलेगा जोर