menu-icon
India Daily

IPL 2026 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की इन 5 खिलाड़ियों पर होगी नजर, नीलामी में लगाएगी ऊंची बोली!

आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है. इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस का नाम शामिल है और वे नीलामी में 5 खिलाड़ियों को जरूर टारगेट करना चाहेंगी.

mishra
IPL 2026 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की इन 5 खिलाड़ियों पर होगी नजर, नीलामी में लगाएगी ऊंची बोली!
Courtesy: X

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाला है. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस बार सबसे कम पर्स के साथ मैदान में उतरेगी. उनके पास सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये बचे हैं और भरने के लिए मात्र 5 जगहें, जिनमें एक विदेशी खिलाड़ी की जगह है.

टीम ने अपना मजबूत कोर बरकरार रखा है, जिसमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इसलिए मुंबई बड़े सितारों पर नहीं बल्कि स्मार्ट और बजट फ्रेंडली खरीदारी पर फोकस करेगी. 

मुंबई इंडियंस की मौजूदा स्थिति

मुंबई ने ट्रेड के जरिए शार्दूल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड और मयंक मारकंडे को शामिल किया है. टीम ने कुछ विदेशी गेंदबाजों को रिलीज किया है इसलिए वे एक भारतीय तेज गेंदबाज या स्पिनर की तलाश में होंगे. 

इसके अलावा बैकअप विकेटकीपर और लोअर ऑर्डर में ताकतवर बल्लेबाज की जरूरत भी है. कम पर्स की वजह से मुंबई बोली युद्ध में नहीं पड़ेंगे बल्कि वैल्यू फॉर मनी घरेलू खिलाड़ियों को टारगेट करेंगे.

1. केएम आसिफ

केरल के तेज गेंदबाज केएम आसिफ इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने कई मैचों में शानदार गेंदबाजी की और दबाव की स्थिति में विकेट चटकाए. मुंबई को डेथ ओवर्स में एक विश्वसनीय भारतीय पेसर की जरूरत है और आसिफ कम कीमत में बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं. 

2. डेविड मिलर

दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर अनुभवी फिनिशर हैं और वानखेड़े जैसे बल्लेबाजी के अनुकूल मैदान पर उनका पावर हिटिंग कमाल कर सकता है. किरोन पोलार्ड के रिटायरमेंट के बाद मुंबई को एक मजबूत लोअर ऑर्डर हिटर की तलाश है. 

मिलर का बेस प्राइस ऊंचा है लेकिन अगर बोली कम रही तो मुंबई उन्हें सस्ते में लपकने की कोशिश कर सकती है. उनका अनुभव टीम को बड़े मैचों में फायदा देगा.

3. आकाश मधवाल

आकाश मधवाल ने 2023 में मुंबई के लिए धमाका किया था खासकर एलिमिनेटर में शानदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया. हाल के सीजन में विकेट कम लिए लेकिन मुंबई हमेशा अपने पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाती है. अगर कीमत सूट करे तो वे उन्हें वापस लाने की कोशिश करेंगे. 

4. अनमोलप्रीत सिंह

पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह इस साल घरेलू टी20 में शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने हाई स्ट्राइक रेट से रन बनाए और टीम को गति दी. मुंबई को मिडिल ऑर्डर में एक ऐसा बल्लेबाज चाहिए जो तेजी से रन जोड़ सके. अनमोलप्रीत कम कीमत में अच्छा विकल्प हैं और मुंबई की ड्रेसिंग रूम में फिट बैठ सकते हैं.

5. मुकुल चौधरी

राजस्थान के मुकुल चौधरी घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं. वे आक्रामक बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग भी करते हैं. मुंबई को एक बैकअप कीपर की जरूरत है और मुकुल का दोहरा रोल टीम की संरचना के लिए परफेक्ट है. उनका हाई स्ट्राइक रेट लोअर ऑर्डर में उपयोगी साबित होगा.