menu-icon
India Daily

IPL से पहले एमएस धोनी के खिलाफ एक्शन, जानें सड़क पर किस गलती के लिए लगा फाइन?

करोड़ों लोगों के चहेते महेंद्र सिंह धोनी अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक बुरी खबर आ रही है. उन पर सड़क की इस गलती के कारण जुर्माना लगाया है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IPL से पहले एमएस धोनी के खिलाफ एक्शन, जानें सड़क पर किस गलती के लिए लगा फाइन?
Courtesy: @mufaddal_vohra X account

नई दिल्ली: करोड़ों लोगों के चहेते महेंद्र सिंह धोनी अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. फैंस भी उनके बारे में जानने के लिए उत्साहित रहते हैं. हालांकि धोनी फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है. रांची से आई एक छोटी सी खबर ने अचानक सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी पर जुर्माना लगाया गया है. भले ही यह मामला मामूली हो, लेकिन धोनी जैसा बड़ा नाम सामने आते ही यह चर्चा का विषय बन गया. माही पर यातायात नियम तोड़ने के कारण 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. 

धोनी पर लगा स्पीड लिमिट के उलंघन का जुर्माना

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रशासन के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी वाहन निर्धारित स्पीड लिमिट से तेज चल रहे थे, जिसके प्रमाण कैमरों में कैद हुए. इसके आधार पर ऑनलाइन चालान जारी किया गया.

इसके बाद मोटर वाहन अधिनियम की धारा 183 के तहत ई-चालान जारी किया गया. डिजिटल निगरानी प्रणाली के जरिए दर्ज इस उल्लंघन पर रांची ट्रैफिक विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई की. उनके घर के पास गाड़ी की रफ्तार तय सीमा से ज्यादा थी. 

अन्य मामले में भी गया था नोटिस 

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब हाल ही में झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने धोनी को एक अन्य मामले में नोटिस भेजा था. आरोप है कि रांची के हरमू रोड स्थित एक आवासीय प्लॉट का उपयोग कथित तौर से व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया गया. अधिकारियों ने बताया कि यह संपत्ति पहले उनके निवास के रूप में उपयोग में थी, बाद में वे रिंग रोड स्थित नए घर में शिफ्ट हो गए.

आईपीएल 2026 की तैयारी में जुटे धोनी

इन सबके बीच धोनी मैदान पर वापसी करने की तैयारी में हैं. बताते चलें की धोनी आईपीएल के 19वें संस्करण से पहले प्रैक्टिस शुरु कर चुके हैं. धोनी इस बार अपने साथ-साथ टीम की तैयारी भी पुख्ता करेंगे क्योंकि पिछले बार टी मका प्रदर्शन काफी निराशाजक रहा था. आईपीएल के 18वें सीजन में टीम ने 14 लीग मैच में से 10 मैच हारे थे. ज्ञात हो कि पिछले आईपीएल सीजन उन्होंने 14 मैचों में 196 रन 135.17 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे.