Most ODI wickets in 2023: इस साल इन 5 गेंदबाजों का रहा जलवा, लिस्ट में 3 भारतीय दिग्गज भी शामिल
साल 2023 में वनडे क्रिकेट में सबसे बेहतर और सबसे सटीक गेंदबाजी करने की लिस्ट में 5 भारतीय स्टार गेंदबाज शामिल हैं. जानिए इनके बारे में...
Most ODI wickets in 2023: कुछ घंटों बाद साल 2023 खत्म हो जाएगा. नए साल यानी 2024 का स्वागत करने के लिए पूरी दुनिया तैयार है, लेकिन न्यू ईयर से पहले हर कोई 2023 की बड़ी उपलब्धियां और घटनाओं के बारे में जानना चाहता है. इस साल क्रिकेट जगत में कई खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया है. टी20 हो, वनडे हो या फिर टेस्ट इन तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीता.
अगर वनडे क्रिकेट की बात करें तो 5 ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने वनडे में इस साल सबसे बेहतर और सबसे सटीक गेंदबाजी का नजारा पेश किया है. सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भारतीय प्लेयर्स का दबदबा साफ देखने को मिला है. इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाजों में टीम इंडिया के 3 स्टार खिलाड़ी शामिल हैं.
2023 में वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज
1. कुलदीप यादव (भारत)
वनडे में इस साल टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का जलवा देखने को मिला है. उन्होंने 30 मैचों में सबसे ज्यादा 49 शिकार किए हैं. कुलदीप का बेस्ट प्रदर्शन 25 रन देकर 5 विकेट रहा है.
2. मोहम्मद सिराज (भारत)
दूसरे नंबर पर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हैं, जिन्होंने कुल 25 वनडे मुकाबले खेले और 44 विकेट निकाले. सिराज का बेस्ट प्रदर्शन 21 रन देकर 6 विकेट लेना रहा.
3. मोहम्मद शमी (भारत)
तीसरे नंबर पर शमी हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में कमाल किया और सबसे ज्यादा विकेट निकाले. इस साल उन्होंने सिर्फ 19 वनडे खेले और 16.46 की बेहतरीन औसत से 43 विकेट अपने नाम किए. उनका बेस्ट प्रदर्शन 57 रन देकर 7 विकेट झटकना रहा.
4. संदीप लामिचाने (नेपाल)
नेपाल टीम के इस फिरकी गेंदबाज ने 21 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 43 विकेट अपने नाम किए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 25 रन देकर 5 विकेट रहा है.
5. शाहीन शाह अफरीदी (पाकिस्तान)
5वें नंबर पर पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी हैं, जिन्होंने 21 वनडे मुकाबले खेले और इस दौरान 42 विकेट अपने नाम किए. उनका सबसे बेस्ट प्रदर्शन 54 रन देकर 5 विकेट लेना रहा.