IND vs SA 2nd Test: Team India के लिए बुरी खबर, चोटिल हो गया ये स्टार खिलाड़ी


Bhoopendra Rai
31 Dec 2023

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से केप टाउन में शुरू होना है.

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर

    भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है.

शार्दुल ठाकुर चोटिल

    बीते शनिवार को सेंचुरियन में नेट्स पर बल्लेबाजी करते समय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के कंधे में चोट लग गई.

चोट कितनी गंभीर?

    शार्दुल की चोट कितनी है अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है और जरूरत पड़ने पर स्कैन कराया जा सकता है.

दर्द में दिखे ठाकुर

    चोटिल होने के बाद शार्दुल ठाकुर काफी दर्द में दिखे और उन्होंने नेट्स में गेंदबाजी नहीं की.

कैसे लगी चोट?

    थ्रोडाउन नेट में प्रवेश करने के बाद एक सहयोगी स्टाफ सदस्य के थ्रोडाउन का सामना करते समय ठाकुर के बाएं कंधे पर चोट लग गई.

कंधे पर लगी चोट

    दरअसल, गेंद को दूर से उछाला गया शार्दुल ठाकुर ने इसे अजीब तरीके से पकड़ा और उनके बाएं कंधे पर चोट लगी.

पहले मैच का प्रदर्शन

    शार्दुल ने अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 24 रन बनाए थे, दूसरी पारी में वह जल्दी आउट हो गए थे..

गेंद से भी रहे थे फीके

    पहले टेस्ट में गेंद के साथ भी शार्दुल का प्रदर्शन खराब रहा था. उन्होंने 19 ओवरों में 100 रन से अधिक दिए और उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला.

More Stories