menu-icon
India Daily

शाबाश! रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए डेब्यू करने वाले छोटे भाई के लिए शमी ने लिखा दिली संदेश

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने भाई मोहम्मद कैफ को इंस्टाग्राम पर उनके प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू के लिए बधाई दी है. कैफ ने बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में पहला मैच खेला था.

Antriksh Singh
Edited By: Antriksh Singh
शाबाश! रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए डेब्यू करने वाले छोटे भाई के लिए शमी ने लिखा दिली संदेश

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने भाई मोहम्मद कैफ को इंस्टाग्राम पर उनके प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू के लिए बधाई दी है. कैफ ने बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में पहला मैच खेला था.

विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद कैफ को ये मौका मिला था. वो विशाखापट्टनम में आंध्र के खिलाफ बंगाल के पहले मैच में खेले थे.

शमी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "आखिर इतनी मेहनत के बाद तुम्हें बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी की कैप मिली. शाबाश! बहुत बड़ी उपलब्धि! बधाई हो, मैं तुम्हारे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूँ! अपना 100% दो और मेहनत जारी रखो, अच्छा खेलों!"

इस बीच, चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं जा पाए शमी चोट से उबर चुके हैं और आईपीएल 2024 में खेल सकते हैं. ये टूर्नामेंट मार्च के अंत में शुरू होने वाला है.