menu-icon
India Daily

INDW vs AUSW: तितास साधु की जाल में फंसी ऑस्ट्रेलियाई टीम, 141 रनों पर सिमटी

INDW vs AUSW: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच खेला जा रहा है. इस मैच में पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आई.

Suraj Tiwari
Edited By: Suraj Tiwari
INDW vs AUSW: तितास साधु की जाल में फंसी ऑस्ट्रेलियाई टीम, 141 रनों पर सिमटी

हाइलाइट्स

  • तितास ने 4 बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन
  • दीप्ति और श्रेयांक को मिले 2-2 विकेट

INDW vs AUSW: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच खेला जा रहा है. इस मैच में पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आई. हाए हाथ की मध्यम गति की गेंदबाज तितास साधु ने ऑस्ट्रेलिया के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर कमर तोड़ दी.

तितास ने 4 बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच 3 टी-20 मैच की सीरीज का पहला मैच आज मुंबई में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत में ही तितास साधु ने पहली जोड़ी तोड़कर भारत को पहली सफलता दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से लिचफील्ड ने सबसे ज्यादा 49 रनों की तेज पारी खेली. वहीं एलिसे पेरी 30 गेंद में 37 रन बनाई.

दीप्ति और श्रेयांक को मिले 2-2 विकेट

भारतीय गेंदबाजी में तितास साधु सबसे सफल गेंदबाज रहीं. उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. वहीं दीप्ति शर्मा और श्रेयांक पाटिल 2-2 विकेट लेने में कामयाब रहीं. जबकि रेणुका और अमनजोत कौर ने 1-1 विकेट प्राप्त किया.