Assembly Election 2026

MI vs LSG: वानखेड़े में आज होगा ‘इज्जत बचाओ’ मुकाबला, जानिए वानखेड़े की पिच पर किसका चलेगा रोज?

सोमावार की शाम 07:30 बजे मुंबई के ऐतिहासिक  वानखेड़े स्टेडियम में आज लीग का 47वां मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों की स्थिती इस सीजन बेहद नाजुक है. दोनों संघर्षरत टीम इस सीजन महज 2-2 जीत के साथ अंक तालिका में क्रमशः नौवे और दसवें नंबर पर है.

ANI
Meenu Singh

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 ने अब रफ्तार पकड़ ली है. सोमावार की शाम 07:30 बजे मुंबई के ऐतिहासिक  वानखेड़े स्टेडियम में आज लीग का 47वां मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों की स्थिती इस सीजन बेहद नाजुक है. दोनों संघर्षरत टीम इस सीजन महज 2-2 जीत के साथ अंक तालिका में क्रमशः नौवे और दसवें नंबर पर है. मुंबई इंडियंस को हाल ही में चेपॉक स्टेडियम में CSK से हार का सामना करना पड़ा, जिससे एमआई के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं.

वहीं दूसरी ओर ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स भी मुश्किलों का सामना करना रही है. LSG की कहानी भी मुंबई से अलग नहीं है. पंत सेना अपने पिछले लगातार 5 मैच हारकर आ रही है. अगर लखनऊ इस मैच में भी हार जाती है तो उनकी भी प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी. एलएसजी अभी भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है, लेकिन इसके लिए उन्हें शेष सीजन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. तो ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है. तो मैच से पहले जानते हैं कि वानखेड़े की पिच किसकी सहायक होगी. 

 MI vs LSG हेड टू हेड

 आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक कुल 8 बार भिड़ंत हुई है. LSG ने इस प्रतिद्वंद्विता में शानदार दबदबा बनाए रखा है. एलएसजी ने इन 8 मुकाबलों में से 6 मैच जीते हैं. वहीं मुंबई इंडियंस को सिर्फ 2 मैच में जीत हासिल हुई हैं. ऐसे में  दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है. 

पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां पर गेंदबाजों की अपेक्षा रन बनाना बेहद आसान होता है. खासकर पहली पारी में पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. हालांकि, मैच आगे बढ़ने के साथ यहां तेज गेंदबाजों को पर्याप्त उछाल और गति मिलती है, जबकि स्पिनरों को टर्न के रूप में आवश्यक सहायता मिलती है.

मौसम रिपोर्ट

अब अगर मुंबई के मौसम की बात करें तो मैच के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है. इस दौरान तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की आशंका है और ह्यूमिडिटी का स्तर उच्च बना रहेगा. साथ ही आज मुंबई में बारिश की कोई संभावना नहीं है. इस कारण फैंस पूरा मैच देख पाएंगे. 

MI vs LSG संभावित प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग XI: विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, एएम ग़ज़नफ़र

इम्पैक्ट प्लेयर: रघु शर्मा

LSG संभावित प्लेइंग XI: मिशेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, प्रिंस यादव, जॉर्ज लिंडे, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी

इम्पैक्ट प्लेयर: मणिमारन सिद्धार्थ