IPL 2026 US Israel Iran War

IPL 2026: बारिश के कारण KKR और PBKS के बीच मैच रद्द, दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले

कोलकाता में KKR और PBKS के बीच मैच रद्द. दोनों टीमों को 1-1 अंक बांटे गए. बारिश के कारण रद्द हुआ मैच.

Social Media
Ashutosh Rai

आईपीएल 2026 के 12वें मुकाबले में बारिश ने करवट ले ली. ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक बांटे गए. वहीं सीएसके और गुजरात को अपने पहले अंक की तलाश है. 

टॉस से पहले सब ठीक था

केकेआर कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। लेकिन जैसे ही केकेआर की पारी ने रफ्तार पकड़नी शुरू की, बारिश ने दस्तक दे दी. केवल 3.4 ओवर का ही खेल हो सका. रात करीब 10:30 बजे बारिश तो थम गई, लेकिन मैदान गीला होने के चलते अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला सुनाया.

केकेआर की शुरुआत खराब

पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ही ओवर में फिन एलन महज 8 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं कैमरून ग्रीन 4 रन पर ही पवेलियन लौट गए. कप्तान रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन चौथे ओवर में आई बारिश ने सब कुछ बिगाड़ दिया.

अंक तालिका में हलचल

इस एक अंक ने दोनों टीमों की तालिका में बड़ा फर्क डाल दिया.

पंजाब किंग्स: 3 मैचों में 5 अंक (2 जीत, 1 रद्द) शीर्ष स्थान पर
कोलकाता नाइट राइडर्स: 3 मैचों में 1 अंक (2 हार, 1 रद्द) आठवें पायदान पर

पंजाब के लिए यह सुनहरा मौका रहा, जबकि केकेआर को अब भी पहली जीत का इंतजार है.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

आगे क्या?

केकेआर को अब अपने अगले मैच में पहली जीत के लिए पसीना बहाना होगा, जबकि पंजाब टॉप पर बने रहने की कोशिश करेगी. बारिश ने ईडन में एक रोमांचक टक्कर को तो बचा लिया, लेकिन फैंस को निराशा जरूर हाथ लगी. आईपीएल का रोमांच प्रतिदन बढ़ता नजर आ रहा है.