West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

लियोनल मेसी ने कोलकाता में अपनी 70 फीट ऊंची स्टैच्यू का अनावरण, देखें वीडियो

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनल मेसी इस समय भारत के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया और इसका वीडियो वायरल हो रहा है.

X
Praveen Kumar Mishra

कोलकाता: फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी ने भारत में अपने दौरे की शुरुआत कोलकाता से की. यहां उन्होंने अपनी 70 फीट ऊंची विशाल मूर्ति का वर्चुअल अनावरण किया. 

यह कार्यक्रम जीओएटी इंडिया टूर 2025 का हिस्सा था, जिसमें हजारों प्रशंसक उत्साह से जुटे थे. मेसी कोलकाता में मौजूद थे और उन्होंने दूर से ही इस मूर्ति का उद्घाटन किया.

मूर्ति की खासियत

यह मूर्ति कोलकाता के लेक टाउन क्षेत्र में श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब के पास बनाई गई है. यह लोहे की बनी हुई है और मेसी को 2022 विश्व कप ट्रॉफी उठाते हुए दिखाती है. 

दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी मेसी मूर्ति है. इसे सिर्फ 40 दिनों में तैयार किया गया. मूर्ति के पास कोलकाता का मशहूर बिग बेन जैसा क्लॉक टावर भी है.

अनावरण का नजारा

अनावरण के समय मेसी अपने साथी खिलाड़ियों लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल के साथ थे. सुरक्षा कारणों से वे खुद मौके पर नहीं गए बल्कि वर्चुअल तरीके से कार्यक्रम में शामिल हुए. 

प्रशंसकों की भारी भीड़ ने तालियां बजाकर और नारे लगाकर इस पल को यादगार बनाया. वीडियो में मेसी की खुशी साफ दिख रही है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यहां पर देखें वीडियो-

गोट इंडिया टूर का अगला पड़ाव

कोलकाता के बाद मेसी हैदराबाद जाएंगे. इसके मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम में एक विशेष कार्यक्रम होगा, जहां उनके साथी खिलाड़ी एक फैशन शो और पैडल कप में हिस्सा लेंगे. 

यह दौरा भारत में फुटबॉल के प्रति उत्साह को और बढ़ाएगा.यह घटना कोलकाता के फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक बड़ा तोहफा है, जहां मेसी को भगवान की तरह पूजा जाता है. अनावरण के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

शाहरुख खान ने की मेसी से मुलाकात

मेसी से इस दौरे पर भारत की बड़ी-बड़ी हस्तियां मुलाकात करने वाली हैं. इसी कड़ी में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान ने भी उनसे मुलाकात की.

शाहरुख अपने बेटे अबराम के साथ मेसी से मिलने के लिए पहुंचे. इसके अलावा भारत के पूर्व कप्तान सौरन गांगुली भी उनके मुलाकात करने वाले हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मेसी से मुलाकात करेंगें.