परिवार के लिए Messi ने ठुकरा दिया सऊदी क्लब का ऑफर, 153170000000 रुपये को मारी लात
लियोनेल मेसी को 2023 में सऊदी अरब के क्लब अल-इत्तिहाद ने करीब 15 हजार करोड़ रुपये का बड़ा प्रस्ताव दिया था.
लियोनेल मेसी दुनिया के सबसे लोकप्रिय फुटबॉलर में से एक हैं. क्लब करियर में बार्सिलोना और पीएसजी के बाद उन्होंने 2023 में इंटर मियामी का रुख किया. हालांकि, उस समय उनके पास सऊदी अरब जाने का बेहद बड़ा मौका भी था. अल-इत्तिहाद ने मेसी को करीब 1.2 बिलियन पाउंड यानी लगभग 15,317 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया था. इतनी बड़ी रकम के बावजूद अर्जेंटीना के कप्तान ने परिवार को अहमियत दी और इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया.
मेसी ने परिवार के लिए ठुकराया बड़ा ऑफर
अल-इत्तिहाद के अध्यक्ष अनमार अल हाइली के मुताबिक, उन्होंने मेसी से पीएसजी के साथ उनका अनुबंध खत्म होने से पहले संपर्क किया था. क्लब ने उन्हें करीब 1.4 बिलियन यूरो का प्रस्ताव दिया था. इसके बावजूद मेसी ने सऊदी अरब जाने से इनकार कर दिया. अल हाइली ने बताया कि मेसी ने परिवार को मनाने की कोशिश की थी, लेकिन अंत में उनके लिए परिवार की खुशी पैसे से ज्यादा महत्वपूर्ण रही.
अल-इत्तिहाद आज भी खोलकर रखेगा दरवाजा
मेसी ने सऊदी अरब जाने के बजाय डेविड बेकहम से जुड़े इंटर मियामी के साथ खेलने का फैसला किया. हालांकि, अल-इत्तिहाद के अध्यक्ष ने साफ किया है कि क्लब की ओर से मेसी के लिए रास्ते अभी भी खुले हैं. उनका कहना है कि अगर मेसी कभी क्लब से जुड़ना चाहें तो उन्हें उनकी पसंद के मुताबिक प्रस्ताव दिया जा सकता है.
Also Read
जितनी रकम मांगेंगे, देने को तैयार क्लब
अल हाइली ने मेसी को लेकर अपने रुख को और स्पष्ट करते हुए कहा कि क्लब उनकी मांग के अनुसार भुगतान करने को तैयार रहेगा. उन्होंने यहां तक कहा कि मेसी जितने लंबे समय तक चाहें, अल-इत्तिहाद के साथ रह सकते हैं. यानी क्लब की तरफ से अर्जेंटीना के स्टार के लिए किसी तरह की समय सीमा तय नहीं होगी.
इंटर मियामी से 2028 तक जुड़ा है करार
मेसी ने 2023 में इंटर मियामी का दामन थामा था और उनका करार 2028 तक बताया गया है. अर्जेंटीना के लिए उन्होंने विश्व कप 2026 में भी कप्तानी की और टीम को फाइनल तक पहुंचाया. इसके बाद उनके अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर भी बड़ा बदलाव आया. अब मेसी के क्लब भविष्य पर दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों की नजर बनी हुई है.