'पिता के निधन' की खबर और मैदान पर मेसी के वो आंसू..., फूट-फूट कर रोने के पीछे का सच आया सामने
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी की सेहत को लेकर फैली अफवाहों पर परिवार ने सफाई दी है.
पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में जॉर्ज मेसी के निधन की झूठी खबरें तेजी से फैलीं, जिससे फैंस में चिंता बढ़ गई. इसके बाद मेसी परिवार ने गुरुवार को आधिकारिक बयान जारी कर सच्चाई बताई और अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील की.
अफवाहों पर परिवार की कड़ी नाराजगी
मेसी परिवार ने अपने बयान में साफ शब्दों में कहा कि बीते कुछ घंटों में जिस तरह से एक निजी और पारिवारिक मामले को लेकर अफवाहें फैलाई गईं, उससे उन्हें गहरा दुख पहुंचा है. बयान में कहा गया कि कुछ लोगों ने संवेदनशीलता और सम्मान को दरकिनार करते हुए गलत जानकारी फैलाई. परिवार ने यह भी स्पष्ट किया कि जॉर्ज मेसी की असली स्थिति की सही जानकारी सिर्फ करीबी परिवार के पास है, इसलिए बाहर से आने वाली किसी भी खबर पर भरोसा न किया जाए. उन्होंने लोगों से समझदारी और सहानुभूति दिखाने की अपील की.
मैदान पर भावुक हुए मेसी
कुछ समय पहले अल्जीरिया के खिलाफ मुकाबले में हैट्रिक का पहला गोल करने के बाद लियोनेल मेसी अचानक रो पड़े थे, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए थे. उस वक्त कई लोगों ने अंदाजा लगाया कि इसका कारण उनके पिता की सेहत से जुड़ा हो सकता है. बाद में मेसी ने खुद इस बारे में बात करते हुए बताया कि उनके आंसुओं का फुटबॉल से कोई लेना-देना नहीं था, बल्कि वजह पूरी तरह निजी जिंदगी से जुड़ी थी. उन्होंने कहा कि वे कुछ मुश्किल दिनों से गुजर रहे थे लेकिन टीम के साथियों के साथ और हौसले ने उन्हें संभाला.
Also Read
- 'जेल में टूट चुका था हौसला...', इस भारतीय क्रिकेटर का छलका दर्द, गर्लफ्रेंड के प्यार ने बचाई जिंदगी
- FIFA World Cup: जब चोरी हो गई थी फीफा वर्ल्ड कप की असली ट्रॉफी, फिर पुलिस नहीं... एक पालतू कुत्ते ने ऐसे ढूंढकर चौंकाया
- वैभव सूर्यवंशी देखते रह गए और ये खिलाड़ी बन गया 'सिक्सर किंग', श्रीलंका के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रचा इतिहास
फैंस का प्यार
परिवार ने अपने बयान के आखिर में फैंस और शुभचिंतकों का दिल से शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने इस मुश्किल समय में अपनी चिंता और प्यार जताया. साथ ही परिवार ने अनुरोध किया कि आगे भी जॉर्ज मेसी और उनके परिवार की निजता का सम्मान किया जाए. किसी की सेहत और परिवार की मानसिक शांति सनसनी या अटकलों का विषय नहीं बननी चाहिए. बयान में यह भी कहा गया कि अगर भविष्य में कोई जरूरी जानकारी देनी होगी, तो वह सीधे परिवार या उनके आधिकारिक माध्यम से ही सामने आएगी, ताकि लोग गलत खबरों के झांसे में न आएं.