Lionel Messi Bids Farewell: आंखों में आंसू, आखिरी मैच में गोल… मेसी ने ऐसे कहा फुटबॉल को अलविदा
Lionel Messi Bids Farewell: लियोनेल मेसी फैन्स के लिए आज का दिन काफी इमोशनल हो गया है. मेसी ने अर्जेंटीना की जर्सी में अपने 21 साल लंबा इंटरनेशनल फुटबॉल करियर आज अलविदा कह दिया है.
Lionel Messi Bids Farewell: लियोनेल मेसी फैन्स के लिए आज का दिन काफी इमोशनल हो गया है. मेसी ने अर्जेंटीना की जर्सी में अपने 21 साल लंबा इंटरनेशनल फुटबॉल करियर आज अलविदा कह दिया है. ब्यूनस आयर्स के मॉन्यूमेंटल स्टेडियम में उन्होंने अपना आखिरी मैच खेला. उन्होंने अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच में गोल भी किया. अर्जेंटीना ने बेनिन को 3-0 से हराया, लेकिन मैच से ज्यादा चर्चा मेसी की विदाई की रही. करीब 85 हजार दर्शकों की मौजूदगी में मेसी ने अर्जेंटीना के लिए अपना रिकॉर्ड 208वां इंटरनेशनल मैच खेला. उन्होंने 126वां इंटरनेशनल गोल किया.
विदाई से पहले भावुक हुए मेसी:
मेसी की विदाई को 'द लास्ट टैंगो' नाम दिया गया था. मैच से पहले ही वह भावुक नजर आए. टीम की बस जब स्टेडियम की ओर बढ़ रही थी, तब मेसी की आंखों में आंसू दिखाई दिए. मैच से पहले वह अपने तीन बच्चों के साथ मैदान में पहुंचे. उनकी पत्नी एंटोनेला रोकुज्जो और मां सेलिया कुक्कितिनी भी स्टेडियम में मौजूद थीं. मैदान पर एक बड़ा पोस्टर भी रखा गया, जिसमें मेसी की जर्सी नंबर 10 के साथ 'Gracias' यानी 'धन्यवाद' लिखा था. दर्शकों ने भी तालियां बजाकर उन्हें सम्मान दिया.
Also Read
10वें मिनट में मेसी के नाम हुआ पूरा स्टेडियम:
मेसी की मशहूर जर्सी नंबर 10 के सम्मान में मैच के 10वें मिनट में खेल रोका गया. इस दौरान करीब एक मिनट तक पूरा स्टेडियम तालियों से गूंजता रहा. इसके बाद मेसी ने 71वें मिनट में पेनल्टी गोल किया. फिर अपने फेयरवेल पर खास मैसेज दिया. मैच खत्म होने के बाद स्टेडियन के ऊपर ड्रोन शो भी किया गया. इसमें मेसी की तस्वीर और उनकी करियर को सम्मानित किया गया.
मेसी का इंटरनेशनल करियर कई उपलब्धियों से भरा रहा, जिसमें दुनिया शायद नहीं भूल पाएगी. मेसी की सबसे बड़ी उपलब्धि अर्जेंटीना के साथ 2022 फीफा वर्ल्ड कप जीतना रही. टीम को विश्व चैंपियन बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है. इसके साथ देश का 36 साल का इंतजार भी खत्म किया.
अब क्लब फुटबॉल पर रहेगा ध्यान:
इंटरनेशनल फुटबॉल से विदाई के बाद मेसी का क्लब करियर अभी जारी है. वह इंटर मियामी के साथ एग्रीमेंट में हैं, जो 2028 तक बताया गया है. हालांकि, मेसी ने पहले संकेत दिया है कि वह अपने क्लब करियर को लेकर भी आगे का फैसला परिस्थितियों के अनुसार कर सकते हैं. फिलहाल अर्जेंटीना की जर्सी में उनका सफर खत्म हो चुका है. मेसी की विदाई सिर्फ एक खिलाड़ी के इंटरनेशनल करियर का अंत नहीं है, बल्कि अर्जेंटीना फुटबॉल के एक बेहद खास दौर का भावुक पड़ाव भी है.