Kanpur Test: कानपुर में 7 विकेट से जीती टीम इंडिया, सीरीज पर 2-0 से कब्जा

Kanpur Test: भारत ने कानपुर टेस्ट को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया है. पहला टेस्ट 280 रनों से जीता था. इस तरह भारत ने 2-0 से सीरीज पर कब्जा किया. पढ़िए मैच में पांचों दिन क्या-क्या हुआ....

Twitter
Bhoopendra Rai

Kanpur Test: भारत और बांग्लादेश के बीच हुए कानपुर टेस्ट में टीम इंडिया ने 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की है. जब शुरुआती तीन दिन बारिश से प्रभावित हुए तो लग लग रहा था कि यह ड्रॉ पर खत्म हो सकता है, लेकिन चौथे दिन भारत ने दमदार बैटिंग और 5वें दिन शानदार बॉलिंग के दम पर विरोधी टीम को घुटनों पर ला दिया. टीम इंडिया को मुकाबले में 95 रनों का टारेगट मिला था, जिसे भारत ने 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया.



दोनों टीमों की प्लेइंग 11

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन)- शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद

भारत (प्लेइंग इलेवन)- यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज