Bigg Boss 20

मेरी पत्नी वैभव की वजह से क्रिकेट देख रही... 15 साल के सूर्यवंशी की फैन हुई इस क्रिकेटर की पत्नी

वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बनाई है. के श्रीकांत भी उनकी बल्लेबाजी से प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी भी वैभव को देखने के लिए क्रिकेट मुकाबले देख रही हैं.

ANI
Meenu Singh

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने छोटी उम्र में ही भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बना ली है. वैभव की आतिशी बल्लेबाजी ने क्रिकेट न देखने वालो को कभी भी इसे देखने पर मजबूर कर दिया. T20 इंटरनेशनल में डेब्यू के बाद अब दलीप ट्रॉफी में भी उन्होंने अपने प्रदर्शन से ध्यान खींचा है.

उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की चर्चा केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हो रही है. इतना ही नहीं बल्कि भारत के पूर्व क्रिकेट ने तो यहां तक बताया कि उनकी पत्नी अब वैभव के लिए क्रिकेट देखती हैं. 

श्रीकांत ने वैभव को लेकर कही बड़ी बात

पूर्व भारतीय क्रिकेटर के. श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर वैभव की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की और कहा कि युवा खिलाड़ी को लगातार प्रोत्साहन मिलना चाहिए. उनके मुताबिक वैभव को सही तरीके से आगे बढ़ाया गया तो वह बड़े स्टार बन सकते हैं. श्रीकांत ने यह भी कहा कि वैभव की वजह से दलीप ट्रॉफी में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि उनकी पत्नी भी वैभव की बल्लेबाजी देखने के लिए मुकाबले देख रही हैं.


दलीप ट्रॉफी में दिखा ऑलराउंड अंदाज

दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में वैभव बल्ले से सिर्फ 8 रन बना सके थे. हालांकि गेंद से उन्होंने चौंकाया. ईशान किशन ने उन्हें गेंद सौंपी और वैभव ने एक ही ओवर में दो विकेट निकाल दिए. सेमीफाइनल में उन्होंने वापसी करते हुए पहली पारी में 92 रन बनाए. दूसरी पारी में भी 40 रन की उपयोगी पारी खेली. वह दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने.

फाइनल में वैभव पर रहेंगी नजरें

दलीप ट्रॉफी का फाइनल 6 सितंबर से खेला जाएगा, जिसमें ईस्ट जोन और साउथ जोन आमने-सामने होंगे. ईस्ट जोन के लिए वैभव एक बार फिर अहम खिलाड़ी होंगे. उनकी बल्लेबाजी पर फैंस की नजर रहेगी. टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन ने पहले ही काफी चर्चा बटोरी है. अब बड़े मुकाबले में उनके बल्ले से एक और प्रभावशाली पारी की उम्मीद की जा रही है.

अफगानिस्तान सीरीज में भी दिखेगा जलवा

वैभव को 13 सितंबर से शुरू होने वाली भारत और अफगानिस्तान की तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी टीम में चुना गया है. ऐसे में उनके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप और मजबूत करने का मौका होगा. वह अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते हुए भी नजर आ सकते हैं. कम उम्र में लगातार मिल रहे इन मौकों ने वैभव के क्रिकेट करियर को लेकर उम्मीदें और बढ़ा दी हैं.